{"_id":"673d86b686ffbeda3d0f173b","slug":"video-of-vajukhana-being-from-bangladesh-is-fake-2024-11-20","type":"wiki","status":"publish","title_hn":"Fact Check: वजूखाने का वीडियो बांग्लादेश का होने का दावा फर्जी, जानें पड़ताल में सच्चाई","category":{"title":"Fact Check","title_hn":"फैक्ट चेक","slug":"fact-check"}}
Fact Check: वजूखाने का वीडियो बांग्लादेश का होने का दावा फर्जी, जानें पड़ताल में सच्चाई
Wed, 20 Nov 2024 08:30 PM IST
संध्या
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: संध्या
Updated Wed, 20 Nov 2024 08:30 PM IST
सार
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग वजूखाने में वजू कर रहे हैं। ये वीडियो बांग्लादेश का बताकर वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन
फैक्ट चेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग हाथ-पैर धो रहे हैं।
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बांग्लादेश का है जहां लोग गंदे पानी में हाथ और पैर धो रहे हैं।
हिंदुत्व नाइट (@HPhobiaWatch) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “बांग्लादेश में स्वच्छता पर प्रतिबंध है?”
रेडियो जेनोआ (@RadioGenoa) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “यह बांग्लादेश है”
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज में सर्च किया। यहां हमें फिजा क्वीन नाम से एक इंस्टाग्राम हैंडल मिला। इस अकाउंट पर ये वीडियो 13 नवंबर के आसपास डाला गया था। हालांकि इस वीडियो के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा गया था।
विज्ञापन
वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें एक व्यक्ति के शर्ट के पीछे पुलिस लिखा हुआ दिखा। साथ ही कुर्ते के बाजू पर पाकिस्तान का झंडा दिख रहा था। इसके बाद हमने इंटरनेट पर पाकिस्तान की पुलिस की वर्दी सर्च किया। वहां हमें पुलिस की वर्दी पर वैसे ही झंडा लगा हुआ दिखा जैसा वायरल वीडियो में दिख रहा था। यहां से हमें पता कि ये वीडियो बांग्लादेश की नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो बांग्लादेश का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

Hygiene is banned in Bangladesh? pic.twitter.com/Xetl76BwGZ
— Hindutva Knight (@HPhobiaWatch) November 19, 2024
रेडियो जेनोआ (@RadioGenoa) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “यह बांग्लादेश है”
This is Bangladesh 👀 pic.twitter.com/naHb3BXdHF
— RadioGenoa (@RadioGenoa) November 18, 2024