फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: Video of Mushtaq Khan's funeral being shared as Nana Patekar's.

फैक्ट चेक: मुश्ताक खान के जनाजे के वीडियो को नाना पाटेकर का बताकर किया जा रहा शेयर

Fri, 09 Oct 2026 08:30 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 09 Oct 2026 08:30 PM IST
सार

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह  नाना पाटेकर का जनाजा है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को भ्रामक पाया है। 

विज्ञापन
Fact Check: Video of Mushtaq Khan's funeral being shared as Nana Patekar's.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। देर रात पुणे में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनका अंतिम संस्कार उन्हीं लकड़ियों से किया गया जो उन्होंने खुद के अंतिम संस्कार के लिए जीते जी इकट्ठा की थीं।  इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग जनाजा ले जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह नाना पाटेकर का जनाजा है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो अभिनेता मुश्ताक खान का है। जिनका निधन बीते 24 सिंतबर को हुआ था।  

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह नाना पाटेकर का जनाजा है। 

स्नेहा स्वामी नाम की फेसबुक यूजर ने लिखा, ‘नाना पाटेकर को अंतिम विदाई… 75 की उम्र में दिग्गज अभिनेता का निधन’। पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह के अन्य पोस्ट के लिंक आप यहां देख सकते हैं। वहीं, आर्काइव लिंक आप यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें जूम टीवी की एक रिपोर्ट मिली। यह वीडियो 25 सितंबर 2026 को साझा की गई है। इसके साथ ही यहां लिखा है कि बॉलीवुड के अनुभवी एक्टर मुश्ताक खान को मुंबई में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इसके साथ ही, चार दशकों से ज़्यादा समय तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले इस एक्टर की आखिरी यात्रा पूरी हुई। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुंबई के यारी रोड कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्य उनके पार्थिव शरीर को ले जाते हुए दिखाई दिए। 

इसके बाद हमें पीटीआई के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 25 सितंबर 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि  मुंबई में अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है।

 

इसके बाद हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 25 सितंबर 2026 को प्रकाशित की गई है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि चर्चित अभिनेता मुश्ताक खान नहीं रहे। कल गुरुवार को वे कैंसर से जंग हार गए और दुनिया को अलविदा कह दिया। मुश्ताक खान ने 'वेलकम', 'गदर' और 'हेरा फेरी' जैसी चर्चित फिल्मों में काम कर लोकप्रियता हासिल की थी। फिल्मों में वे सहायक भूमिकाओं में नजर आए, मगर उनके अभिनय का असर ऐसा रहा कि उनके किरदार दर्शकों को याद रह गए। आज शुक्रवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को मुश्ताक खान के जनाजे का पाया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed