फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of Shah Rukh Khan visiting Tirumala Venkateswara temple 2 years ago goes viral with false claim

Fact Check: दो साल पहले शाहरुख खान के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर जाने का वीडियो गलत दावे से वायरल, पढ़ें पड़ताल

Thu, 20 Feb 2025 02:16 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 20 Feb 2025 02:16 PM IST
सार

Fact Check: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे एक मंदिर से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान महाकुंभ में हैं। PTI ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Video of Shah Rukh Khan visiting Tirumala Venkateswara temple 2 years ago goes viral with false claim
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक मंदिर से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि महाकुंभ में शाहरुख खान स्नान करने पहुंचे।

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। हमारी पड़ताल में पता चला कि यह वायरल वीडियो महाकुंभ का नहीं है, बल्कि तिरुपति का है। 5 सितंबर, 2023 को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में अपनी फिल्म ‘जवान’ की रिलीज से पहले शाहरुख खान अपनी सह-कलाकार नयनतारा के साथ मंदिर पहुंचे थे।

विज्ञापन

दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  इंस्टाग्राम पर यूजर ‘ayodhyaa_2024’ ने 13 फरवरी 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा “महाकुभ पहुचे शाहरुख खान।” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फेसबुक पर 13 फरवरी 2025 को दीपक सैनी नाम के फेसबुक यूजर ने  समान दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है। पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल
पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क ने दावे का सच जानने के लिए वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स' को रिवर्स इमेज सर्च किया, जहां हमें “NDTV” इंग्लिश की न्यूज वेबसाइट पर 5 सितंबर 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट। यहां वायरल वीडियो का विजुअल मौजूद था। “NDTV” ने अपनी रिपोर्ट में बताया है, “सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान ने अपनी आगामी फिल्म जवान के रिलीज़ से पहले तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की।

शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी थीं। शाहरुख और सुहाना दोनों ही सफेद रंग के पारंपरिक कपड़ों में थे। उनकी फिल्म ‘जवान’ की सह-कलाकार नयनतारा, अपने पति विग्नेश शिवन के साथ मंदिर पहुंचे हुए थे। पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

डेस्क ने शाहरुख खान के तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन करने के समय की हाल में सोशल मीडिया पर महाकुंभ जाने की कथित पोस्ट की तुलना की इन दोनों तस्वीरों में कोई अंतर नहीं है। 

पड़ताल के अंत में हमने वायरल वीडियो का सच जानने के लिए संबंधित  कीर्वड से ओपन सर्च किया, जहां हमें 5 सितंबर 2023 को द इंडियन एक्सप्रेस के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड हुआ मिला, जिसमें वायरल वीडियो का विजुअल था, जिसका शीषर्क था, शाहरुख खान और नयनतारा ने जवान की रिलीज से पहले तिरुमाला में पूजा अर्चना की। वीडियो का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

हमारी जांच में यह स्पष्ट हो गया कि शाहरुख खान के मंदिर में पहुंचने का वायरल वीडियो महाकुंभ का नहीं, बल्कि तिरुपति का है। शाहरुख  5 सितंबर, 2023 को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में अपनी फिल्म ‘जवान’ की रिलीज से पहले अपनी सह-कलाकार अभिनेत्री नयनतारा के साथ मंदिर पहुंचे थे।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed