फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of security personnel pelting stones on a vehicle in Kenya shared as India

Fact Check: केन्या में सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी पर हुई पत्थरबाजी के वीडियो को भारत का बताकर किया जा रहा शेयर

Mon, 04 Aug 2025 01:55 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 04 Aug 2025 01:55 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारी सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी पर पथराव करते नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत का है। 

विज्ञापन
Video of security personnel pelting stones on a vehicle in Kenya shared as India
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ प्रदर्शनकारी सुरक्षाकर्मियों की एक गाड़ी पर पथराव कर रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत के जम्मू-कश्मीर का है, जहां कुछ लोग आर्मी की गाड़ी पर पथराव कर रहे हैं। वीडियो पर लिखा हुआ नजर आ रहा है, “ये *** लोग हैं जो फौजी की गाड़ी पर पत्थर फेंकते हैं। भारत के वीर फौजी हैं, इन सबका भी जल्दी इलाज किया जाएगा फौज के द्वारा।”

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में यह सामने आया कि भारत का नहीं बल्कि केन्या में हुए विरोध प्रदर्शन का है। इस भारत का बताकर शेयर कर भ्रामकता फैलाने की कोशिश की जा रही है।  

विज्ञापन

क्या है दावा? 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों की एक गाड़ी जा रही थी। उस गाड़ी पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने हमला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian_soldier199 नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “ये है जम्मू कश्मीर की जनता।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो एक फेसबुक अकाउंट पर 2 जुलाई को पोस्ट मिला। वीडियो में कैप्शन लिखा गया था “देखिये अब केन्या में क्या हुआ।” 



आगे कीवर्ड के माध्यम से सर्च करने पर हमें यह वीडियो मुटेम्बेई टीवी (Mutembei TV) नाम के एक यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो देखने को मिला।  यह चैनल केन्या और अफ्रीका और देश के बाहर की खबरें प्रसारित करता है। इस चैनल पर 25 जून 2025 को वीडियो से संबंधित एक रिपोर्ट देखने को मिली। इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो के जैसी एक मिलती जुलती जगह पर प्रदर्शन हो रहा था। रिपोर्ट के कैप्शन में लिखा था कि ये प्रदर्शन  केन्या की “थिका रोड” पर हुआ था। 

कीवर्ड के माध्यम से सर्च करने पर हमें फर्स्टपोस्ट की मीडिया रिपोर्ट मिली। जिसमें केन्या में हुए विरोध प्रदर्शन के बारे में बताया गया था। पिछले वर्ष, केन्याई युवाओं, जिन्हें जेन जेड कहा जाता है, ने सरकार के विवादास्पद वित्त विधेयक 2024 का विरोध करने के लिए हफ्तों तक विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके तहत करों में वृद्धि की जानी थी। युवाओं के नेतृत्व में कर-विरोधी प्रदर्शनों की एक वर्षगांठ मनाने के लिए 25 जून 2025 को हजारों लोगों ने नैरोबी और अन्य केन्याई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया।

आगे हमने गूगल मैप पर थिका रोड को सर्च किया। यहां हमें थिका रोड की लोकेशन नायरोबी में देखने को मिली। नैरोबी केन्या की राजधानी है।  

 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल मे यह साफ है कि वीडियो भारत के जम्मू कश्मीर का नहीं है, बल्कि केन्या की राजधानी नैरोबी का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed