{"_id":"6710fce4ce23937eb20a11f5","slug":"video-of-salman-khan-threatening-lawrence-bishnoi-is-fake-2024-10-17","type":"wiki","status":"publish","title_hn":"Fact Check: सलमान खान का लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देने का वीडियो फेक है, पड़ताल में पता चली सच्चाई","category":{"title":"Fact Check","title_hn":"फैक्ट चेक","slug":"fact-check"}}
Fact Check: सलमान खान का लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देने का वीडियो फेक है, पड़ताल में पता चली सच्चाई
Thu, 17 Oct 2024 09:33 PM IST
संध्या
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: संध्या
Updated Thu, 17 Oct 2024 09:33 PM IST
सार
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैंं।
विज्ञापन
Fact check
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान नजर आ रहे हैं। सलमान खान इस वीडियो में लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देते हुए सुनाई दे रहे हैं।
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके सोशल मीडिया पर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि सलमान खान मे लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दी है। वायरल हो रही वीडियो में सलमान कहते हुए नजर आ रहे हैं “लॉरेंस बिश्नोई, तूने एक बेटे को अपने बाप से जुदा कर के बहुत बड़ी गलती की है, बिश्नोई बेटा, इसका हिसाब बहुत ही जल्द होगा, कसम खुदा की तुझे अगर कुत्ता नहीं बना दिया ना, तो मेरा नाम सलमान खान नहीं’
Saltech नाम के एक यूट्यूब चैनल से इस वीडियो को शेयर करके लिखा गया “सलमान खान का वायरल वीडियो| सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई को दी चेतावनी”
विज्ञापन
AP YouTube 420 नाम के एक यूट्यूब चैनल से पोस्ट किया गया “अगर लॉरेंस बिश्नोई को कुत्ता न बना दिया तो मेरा नाम सलमान खान नहीं”
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च भी किया। यहां हमें एबीपी न्यूज़ की एक रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल हो रही वीडियो का पूरा वीडियो मौजूद था। वीडियो में सलमान के साथ उनके भाई अरबाज खान भी मौजूद थे। इस वीडियो को 22 जुलाई 2021 में पोस्ट किया गया था।
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था “ सलमान अपने भाई अरबाज खान के चैट शो 'पिंच 2' में पहुंचे, जहां अपनी शादी की अफवाह सुनकर अभिनेता चौंक गए।”
कीवर्ड से सर्च करने पर हमें क्यू प्ले नाम का एक यूट्यूब चैनल मिली जहां ये पूरा इंटरव्यू पोस्ट था। इस वीडियो में कैप्शन लिखा गया था “अरबाज खान द्वारा क्विक हील पिंच S2 Ep#1” इस वीडियो को 22 जुलाई 2021 को पोस्ट किया गया है।
इस वीडियो में हमें कहीं भी वो बातें नहीं मिली जो सलमान खान के वायरल वीडियो में सुनाई दे रही है। वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि वीडियो में सलमान खान जो बोल रहे हैं वो शब्दों से मैच नहीं हो रहा है। जिससे ये समझ आता है कि वीडियो में आवाज को बाद में एडिट किया गया है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो पुराना है जिसे गलत आवाज के साथ शेयर किया जा रहा है।