फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of PM Narendra Modi from 2023 goes viral as his Ukraine visit

Fact Check: पीएम मोदी का 2023 का वीडियो हालिया यूक्रेन यात्रा का बताकर वायरल, पड़ताल में जानें सच्चाई

Thu, 05 Sep 2024 08:40 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 05 Sep 2024 08:40 PM IST
सार

Fact Check: प्रधानमंत्री का एक वीडियो वायरल है जिसे यूक्रेन यात्रा का बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में युद्ध रुकवा दिया। 

विज्ञापन
Video of PM Narendra Modi from 2023 goes viral as his Ukraine visit
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

प्रधानमंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी देश के दौरे पर हैं। वीडियो में दिख रहा है कि प्रधानमंत्री वहां रह रहे भारतीय लोगों से मिल रहे हैं। ये वीडियो प्रधानमंत्री के हाल ही में यूक्रेन दौरे का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा  
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री हाल ही में यूक्रेन पहुंचे और वहां युद्ध रुक गया। वहां वे भारतीय लोगों से भी मिलते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


भारत भूषण गुप्ता (@BharatB30417174) नाम के एक एक्स यूजर ने प्रधानमंत्री का वीडियो शेयर करते हुए लिखा “है विश्व के किसी भी देश के नेता की  छाती में इतना दम जहां दो देशों के बीच युद्ध चल रहा हो और वहां खुले में जाकर अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर सकें।”
विज्ञापन
विज्ञापन

  प्रकाश तंवर (@SPTanwarBJP) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “विश्व के किसी दो देशों के बीच युद्ध चल रहा हो और वहां खुले में जाकर अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर सकें। कुछ दिन पहले शिवसेना का एक नेता प्रश्न उठा रहा था ना कि मोदी ने युद्ध रुकवा दिया क्या । यह देख लो अभी वहां मोदी का दौरा है और युद्ध भी मोदी ही की वजह से रुका हुआ है।” अमित राय (@AmitRay934) के और यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा “है विश्व के किसी भी देश के नेता की  छाती में इतना दम जहां दो देशों के बीच युद्ध चल रहा हो और वहां खुले में जाकर अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर सकें। कुछ दिन पहले शिवसेना का एक नेता प्रश्न उठा रहा था ना कि मोदी ने युद्ध रुकवा दिया था। यह देख लो अभी वहां मोदी का दौरा है”

पड़ताल
इस वीडियो का पड़ताल करने के लिए हमने गूगल रिवर्स इमेज पर इस वीडियो के कीफ्रेम को सर्च किया। हमें गूगल पर इस वीडियो से जुड़े कई खबरों के लिंक मिले। इससे हमें ये पता चला कि यह प्रधानमंत्री के न्यूयॉर्क का 2023 का दौरा था। इस वीडियो को यूक्रेन का बताकर वायरल किया जा रहा है। 

इस खबर के बारे में और जानने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया जहां से हमें पता चला कि 20 जून 2023 को प्रधानमंत्री योग दिवस के मौके पर न्यूयॉर्क पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया था। वायरल हो रहा वीडियो उसी समय का है। 

न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मे 2023 में ट्वीट भी किया था “न्यूयॉर्क शहर में उतरा हूं। यहां विचारकों के साथ बातचीत और कल 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं।”

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल से ये साफ है कि प्रधानमंत्री का हाल ही में वायरल हो रहा वीडियो यूक्रेन यात्रा का नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed