फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   video of PM Modi singing the song Jeena Isi Ka Naam Hai is AI generated

Fact Check: पीएम मोदी का 'जीना इसी का नाम है' गाना गाने वाला वीडियो AI जनरेटेड है, पढ़ें पड़ताल

Tue, 07 Jan 2025 06:16 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 07 Jan 2025 06:16 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी की एक ऑडियो क्लिप शेयर की जा रही है जिसमें पीएम जीना इसी का नाम है...गाना गाते सुनाई दे रहे हैं। BOOM ने अपनी पड़ताल में इसे गलत पाया है। 

विज्ञापन
video of PM Modi singing the song Jeena Isi Ka Naam Hai is AI generated
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक एआई जनरेटेड ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है। इस क्लिप में वह राजकपूर अभिनीत फिल्म अनाड़ी का गाना 'जीना इसी का नाम है...' गाते नजर आ रहे हैं, जिसे जाने-माने गायक मुकेश ने गाया था।

विज्ञापन

यूजर्स इस वीडियो को सच मानकर दावा कर रहे हैं कि अभिनेता राजकपूर के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर गायक मुकेश द्वारा गाए गीत को पीएम मोदी ने अपनी आवाज दी।

विज्ञापन

बूम ने अपने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल दावा फर्जी है। यह पीएम मोदी की वास्तविक आवाज नहीं है बल्कि इसे एआई वॉइस क्लोनिंग तकनीक की मदद से बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है दावा
फेसबुक पर इस ऑडियो क्लिप को वीडियो फॉर्मेट में शेयर किया गया है, जिसमें पीएम मोदी की एक तस्वीर मौजूद है।

इसे पोस्ट करते हुए एक यूजर ने इसे अभिनेता राजकपूर के जन्म शताब्दी वर्ष से जोड़ते हुए लिखा, 'गायक मुकेश द्वारा गाए गीत को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपना स्वर दिया। जो सामान्यतः किसी के द्वारा सुनने पर अविश्वसनीय लगेगा किन्तु यह सत्य है. आप सुनें।'

पोस्ट का आर्काइव लिंक.

फैक्ट चेक: पीएम मोदी की आवाज AI जनरेटेड है

राजकपूर की जयंती पर पीएम मोदी के गाना गाने से संबंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर बूम को ऐसी कोई विश्वसनीय खबर नहीं मिली, जो वायरल दावे कि पुष्टि करती हो।

आगे बूम ने यूट्यूब पर इसकी खोज की तो बूम को कई सारे अलग-अलग वीडियो मिले, जिनमें पीएम मोदी की आवाज में यही गाना सुनाई दे रहा था। 'मोदी म्यूजिक प्रोडक्शन' नाम के एक चैनल ने भी इस गाने के छोटे से हिस्से को शेयर किया था। चैनल ने इसके साथ बताया था कि इसमें पीएम मोदी की आवाज एआई निर्मित है।

'मोदी म्यूजिक प्रोडक्शन' नाम के इस चैनल पर पीएम मोदी की एआई निर्मित आवाज में कई अन्य गाने भी मौजूद हैं।

 

अधिक पुष्टि के लिए बूम ने एआई डिटेक्टर टूल ट्रू मीडिया पर इस ऑडियो को चेक किया। इस टूल ने इसके 100 प्रतिशत एआई जनरेटेड होने की संभावना जताई।

पीएम मोदी ने 14 दिसंबर को 2024 को अभिनेता राजकपूर को उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर याद करते हुए अपने एक्स पर पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'हम एक दूरदर्शी फिल्म निर्माता, महान अभिनेता और सदाबहार शोमैन राजकपूर की 100वीं जयंती मना रहे हैं। उनकी प्रतिभा ने पीढ़ियों को आगे बढ़ाया है और भारतीय और वैश्विक सिनेमा पर एक अमिट छाप छोड़ी है।'

(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed