फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check: A nine-month-old video from Madhya Pradesh is being shared with claims linking it to Bihar.

Fact Check: मध्य प्रदेश के नौ महीने पुराने वीडियो को बिहार के जमुई की घटना से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Thu, 24 Sep 2026 05:33 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 24 Sep 2026 05:33 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह जमुई का है। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
Fact Check: A nine-month-old video from Madhya Pradesh is being shared with claims linking it to Bihar.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस एक शख्स को गिरफ्तार करती नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह बिहार के जमुई का है। जहां पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके ले जा रही है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो नौ महीने पुराना पाया है। यह वीडियो मध्य प्रदेश के उज्जैन का है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह जमुई का है। जहां पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर रही है। 

गौरव राघव (@Gaurav19922417)  नाम के एक्स यूजर ने लिखा, ‘जमुई बिहार कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह के अन्य पोस्ट के लिंक आप यहां और  यहां देख सकते हैं। वहीं, आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें पंजाब केसरी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि महाकाल की नगरी उज्जैन के खाचरोद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां अपनी नानी के घर छुट्टी मनाने आई 9 वर्षीय बच्ची को पड़ोस में रहने वाले रियाज खान ने बुरी नीयत से पकड़कर दुष्कर्म करने की कोशिश की।

 

इसके बाद हमने अमर उजला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 17 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि खाचरौद में 9 साल की बच्ची से हैवानियत करने वाले पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाल दिया। दुष्कर्म का प्रयास विफल होने पर दरिंदे ने मासूम को बोरी में भरकर मोगरी से वार कर हत्या कर दी थी। एसपी प्रदीप शर्मा ने खाचरौद में हुई इस सनसनीखेज वारदात का देर रात खुलासा किया था। आरोपी रियाज़ पिता साबिर नामक युवक दो बच्चों का पिता है जिसने 9 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया और असफल होने पर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को नौ महीने पुराना पाया है। इस वीडियो का बिहार की घटना से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed