फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of Pakistani soldiers carrying the bodies of their soldiers by waving white flag shared as Indian

Fact Check: सफेद झंडा दिखाकर अपने सैनिकों का शव ले जाते पाकिस्तानी सैनिकों का वीडियो भारत का बताकर शेयर

Thu, 08 May 2025 07:46 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 08 May 2025 07:46 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सफेद झंडा दिखाकर भारत के सैनिक एलओसी से अपने मारे गए जवानों को ले जे रहे हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला है। 

विज्ञापन
Video of Pakistani soldiers carrying the bodies of their soldiers by waving white flag shared as Indian
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में 7 मई 2025 की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। भारतीय रक्षा बलों ने पुष्टि की कि पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर, (जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और नेता मसूद अजहर का जन्म स्थान), लाहौर के पास मुरीदके (लश्कर-ए-तैयबा का आधार और मरकज-ए-तैयबा परिसर का घर) जैसे कुछ प्रमुख स्थानों को भारतीय सेना ने निशाना बनाया। पाकिस्तान की तरफ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सफेद झंडा लिए सेना के जवान शवों को ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना के जवान हैं जो ऑपरेशन सिंदूर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मारे गए लोगों के शवों को उठा रहे हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में पाया कि सफेद झंडा दिखाते हुए शवों को ले जा रहे सैनिक भारतीय जवान नहीं है। हमने पाया कि वीडियो 2019 का है जब पाकिस्तान के द्वारा की गई गोलीबारी के बाद भारतीय सेना द्वारा जवाबी हमले में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।

विज्ञापन

क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए लोगों को भारतीय सैनिकों सफेद झंडा दिखाकर एलओसी से ले जा रहे हैं।  

डॉ. शमा जुनेजो (@ShamaJunejo) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “कृपया हम पर बम न गिराएं…” “सफेद झंडा थामे भारतीय सैनिक एलओसी पर मारे गए अपने साथी सैनिकों के शवों को इकट्ठा कर रहे हैं” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

  इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें द इकनॉमिक टाइम्स की सितंबर 2019 की एक खबर देखने को मिली। इस खबर में वायरल हो रहे विजुअल मौजूद थे। खबर में बताया गया कि “पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर अपने दो सैनिकों के शव वापस लेने के लिए सफेद झंडा लहराया”। पाकिस्तानी सेना ने पीओके के हाजीपीर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अपने दो सैनिकों के शव लेने के लिए सफेद झंडा लहराया। यह जानकारी सेना के सूत्रों ने दी। भारतीय सेना ने इस घटना का 1.47 मिनट का वीडियो जारी किया, जिसमें पाकिस्तानी सेना के जवान अपने सैनिकों के शव लेने के लिए सफेद झंडा लहराते हुए दिखाई दे रहे थे।

  भारतीय न्यूज एजेंसी एएनआई के द्वारा इस वीडियो को 14 सितंबर 2019 को पोस्ट करके बताया गया था कि “ हाजीपुर सेक्टर: पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। पाकिस्तानी सैनिकों ने सफेद झंडा दिखाकर अपने मारे गए सैनिकों के शव वापस ले लिए।”

  पड़ताल का नतीजा  

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2019 में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा मरे हुए सैनिकों के शव को इकट्ठा करने का है। इसे भारत का बताकर झूठा दावा किया जा रहा है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed