फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of Indira Gandhi's inability to answer questions about the Emergency created using AI

Fact Check: एआई से बना है इंदिरा गांधी का आपातकाल से जुड़ा जवाब नहीं दे पाने का वीडियो

Fri, 05 Dec 2025 08:42 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 05 Dec 2025 08:42 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इंदिरा गांधी से एक पत्रकार ने आपातकालत से संबंंधित सवाल पूछा तो वह जवाब नहीं दे पाईं थी। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
Video of Indira Gandhi's inability to answer questions about the Emergency created using AI
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक साक्षात्कार देते नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इंदिरा गांधी से पत्रकार ने आपातकाल से संबंधित सवाल पूछा था, वह जवाब नहीं दे पाई थीं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एआई से बना है।

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इंदिरा गांधी से पत्रकार ने आपातकाल से संबंधित सवाल पूछा तो वो उसका जवाब नहीं दे पाई थीं। 

विज्ञापन

अरुण यादव (@BeingArun28) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, ”इस सवाल पर 'मैडम' के पास कोई जवाब नहीं था!” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें इस वीडियो से जुड़ी अन्य पोस्ट मिली, जिसमें इसे एआई से बने होने की बात कही गई है।

 

इसके बाद हमने वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो में हमें कई विसगतियां नजर आई। जैसे वीडियो की क्वालिटी काफी ज्यादा थी, जो आमतौर सामान्य वीडियो में देखने को नहीं मिलती। इसके बाद हमें एक कीफ्रेम में इंदिरा गांधी के चेहेर के हाव- भाव एकदम स्थिर हो जाते हैं। यह भी सामान्य वीडियो में देखने को नहीं मिलता है। वीडियो की पड़ताल के लिए हमने हाइव एआई टूल का इस्तेमाल किया। इस टूल ने वायरल वीडियो के 99.9 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी। 

आगे की पड़ताल में हमने डीकॉपी एआई टूल पर सर्च किया। इस टूल ने भी वायरल वीडियो को 47 फीसदी एआई से बना पाया। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को  एआई से बना पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed