फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of fire at paint mixing factory in Malaysia passed off as Iran's attack on Israel

Fact Check: मलेशिया की पेंट फैक्ट्री में लगी आग के वीडियो को ईरान का इस्राइल पर हमला बताकर किया जा रहा शेयर

Thu, 26 Jun 2025 07:18 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 26 Jun 2025 07:18 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक विस्फोट का वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इस्राइल के तेल अवीव में रक्षा प्रणाली को तबाह कर दिया है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो मलेशिया का निकला है।

विज्ञापन
Video of fire at paint mixing factory in Malaysia passed off as Iran's attack on Israel
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में एक रिहायशी इलाके में जोरदार धमाका होते हुए नजर आ रहा है। धमाके में आग की लपटों के साथ आसमान की तरफ धुआं उठते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ईरानी मिसाइलों ने तेल अवीव में इस्राइल रक्षा प्रणाली पर सटीक हमला किया। इसके कारण इस्राइल में जोरदार धमाका हुआ और सब कुछ तबाह हो गया। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में यह सामने आया कि वीडियो इस्राइल पर हमले के दौरान का नहीं है। यह वीडियो पुराना है और साथ ही मलेशिया से संबंधित है। इसका ईरान द्वारा इस्राइल पर हमले से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
  क्या है दावा  

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इस्राइल में तेल अवीव की रक्षा प्रणाली पर जोरदार मिसाइल दागी है। इसके कारण इस्राइल का रक्षा प्रणाली पूरी तरह के तबाह हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 जोहान स्पिसचक (@SDGMasterglass) नाम की एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “ईरानी मिसाइलों ने तेल अवीव में इजरायली रक्षा प्रणाली को सटीक निशाना बनाया। आप आग  की लपटों के साथ जबरदस्त विस्फोट देख सकते हैं।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 
 

  इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो saysdotcom नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिला। इस अकाउंट के बारे में जानकारी देते हुए इसके बायो में बताया गया था कि अकाउंट मलेशिया से जुड़ी हुई जानकारी साझा करता है। इस वायरल वीडियो को अलग एंगल से शूट करके शेयर किया गया था। इसमें भी धमाके के बाद एक आग का गोला नीचे आता हुआ दिख रहा था। साथ ही नीले रंग का कंटेनर भी वायरल वीडियो के समान ही नजर आ रहा है। इस वीडियो को 25 अप्रैल 2025 को पोस्ट किया गया था। वीडियो के साथ लिखा गया था “24 अप्रैल को सेनाई, जोहोर के तमन पेरिंडस्ट्रियन देसा इदामन में एक पेंट मिक्सिंग फैक्ट्री में लगी आग में एक बांग्लादेशी नागरिक समेत तीन लोग झुलस गए। बरनामा के अनुसार, ऑपरेशन कमांडर असिस्टेंट फायर सुपरिंटेंडेंट मुहम्मद फौजी अवांग ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 2.13 बजे एक आपातकालीन कॉल मिली। कई दमकल गाड़ियों के साथ कुल 46 अग्निशमन कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया। मौके पर पहुंचने पर, रेस्क्यू ऑपरेशन टीम ने पाया कि आग ने 30 गुणा 60 वर्ग फीट की फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया था।” यहां से हमें यह पता चला कि वीडियो अप्रैल का है। लेकिन ईरान और इस्राइल के बीच तनाव की शुरुआत जून से हुई है।” आपको बता दें सेनाई मलेशिया का एक जिला है।
आगे हमें वायरल वीडियो में एक कार दिखाई दी। इस कार के बारे में पड़ताल करने पर हमें पता चला कि यह पेरोडुआ मायवी ब्रैंड की एक कार है। यह लोकप्रिय मलेशियाई हैचबैक है। इस कार को मलेशिया में तैयार किया जाता है। इससे वीडियो के मलेशिया के होने की संभावना और अधिक बढ़ जाती है।  

  आगे हमने कीवर्ड के माध्यम से इस वीडियो को सर्च करने की कोशिश की। यहां हमें 25 अप्रैल की द सन मलेशिया की एक रिपोर्ट मिली। द सन टैब्लॉयड रूप में मलेशिया का राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र है। इस रिपोर्ट में वायरल दृश्य मौजूद थे। द सन मलेशिया के मुताबिक, ''सेनाई के तमन पेरिन्डस्ट्रियन देसा इदामन में कल दोपहर एक पेंट मिक्सिंग फैक्ट्री में आग लगने से एक बांग्लादेशी नागरिक सहित तीन लोग झुलस गए। अग्निशमन ऑपरेशन कमांडर, वरिष्ठ अधिकारी मुहम्मद फौजी अवांग ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में लगभग 2.13 बजे आपातकालीन कॉल प्राप्त हुई, और दमकल गाड़ियों के साथ 46 कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया।” 

 

पड़ताल का नतीजा 

  हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो का ईरान इस्राइल के बीच हुए तनाव के बाद हुए हमले से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो पुराना है और मलेशिया से संबंधित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed