फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of doctors treating patients amid earthquake tremors in Yunnan China shared as Myanmar

Fact Check: चीन के युन्नान में भूकंप के झटकों के बीच इलाज करते डॉक्टर का वीडियो म्यांमार का बताकर हो रहा शेयर

Wed, 02 Apr 2025 06:08 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 02 Apr 2025 06:08 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें भूकंप के झटकों के बीच डॉक्टर इलाज करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को म्यांमार का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Video of doctors treating patients amid earthquake tremors in Yunnan China shared as Myanmar
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि भूकंप के झटकों के बीच एक ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर और नर्सों द्वारा सावधानीपूर्वक सर्जरी की जा रही है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को म्यांमार का होने का दावा करके शेयर किया गया है। म्यांमार में 28 मार्च को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 2,719 लोगों की मौत की जानकारी भी सामने आई थी। इस भूकंप के झटके आसपास के देश में भी महसूस किए गए थे। इसी घटना से जोड़ते हुए वीडियो को शेयर किया जा रहा है। वीडियो शेयर करके कहा जा रहा है कि म्यांमार में डॉक्टर भूकंप में बीच मरीज का इलाज कर रहे हैं। 
विज्ञापन


न्यूज 14 नाम के एक यूट्यूब चैनल से वीडियो को शेयर करके लिखा गया “म्यामार में आए भयानक भूकंप में अपने मरीज को डॉक्टर और नर्स बचाने के लिए बेड की तरफ दौड़ पड़े।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन
विज्ञापन




I.P. Singh (@IPSinghSp) नाम के एक एक्स यूजर यूजर ने लिखा “मानवता की ये बड़ी मिसाल हैं अपने मरीज को छोड़कर डॉक्टर और नर्स नहीं भागे बल्कि बचाने के लिए बेड की तरफ दौड़ पड़ी।”(पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

जीतू बुरडक (@Jeetuburdak) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “इंसानियत की ये बड़ी मिसाल हैं। म्यांमार में भूकंप आया तो डॉक्टर और नर्स अपने मरीज को छोड़कर नहीं भागे बल्कि बचाने के लिए बेड की तरफ दौड़ पड़ी। स्वार्थी और मतलबी इस दौर में इस तरह के वीडियो पूरी दुनिया को देखना चाहिए, ज्यादा से ज्यादा रिपोस्ट करो।

इंसानियत की ये बड़ी मिसाल हैं! 💞

म्यांमार में भूकंप आया तो डॉक्टर और नर्स अपने मरीज को छोड़कर नहीं भागे बल्कि बचाने के लिए बेड की तरफ दौड़ पड़ी।

स्वार्थी और मतलबी इस दौर में इस तरह के वीडियो पूरी दुनिया को देखना चाहिए, ज्यादा से ज्यादा रिट्वीट करो। 🙏
#MayanmarEarthquake pic.twitter.com/ajmRSfRffE

— Jeetu Burdak (@Jeetuburdak) April 1, 2025 ">(पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो हमें 31 मार्च 2025 को चीन के राष्ट्रीय टेलीविजन प्रसारक चाइना सेंट्रल टेलीविजन के  इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट मिला। इसके साथ कैप्शन लिखकर बताया गया था कि “जब भूकंप आया, तो दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत के रुइली पीपुल्स अस्पताल के सर्जन और मेडिकल टीम ने मरीज की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर शांत रहकर काम किया। उस पल में, जीवन के प्रति उनकी निष्ठा ने सभी डर को मात दे दी।”

यह वीडियो हमें न्यूजफ्लेयर की वेबसाइट पर भी यह वीडियो पोस्ट मिला। वीडियो को पोस्ट करके लिखा गया था “म्यांमार में आए भूकंप ने युन्नान को हिलाकर रख दिया, रुइली में डॉक्टर ने मजबूत झटकों के बीच भी शांत रहकर सर्जरी जारी रखी

28 मार्च को, म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके झटके चीन-म्यांमार सीमा के पास युन्नान के रुइली में महसूस किए गए।

भूकंप के समय, रुइली पीपुल्स अस्पताल में एक सर्जरी चल रही थी। अचानक आए झटकों ने प्रक्रिया को बाधित कर दिया, लेकिन मुख्य सर्जन शांत रहे। उन्होंने मरीज को ऑपरेटिंग टेबल से फिसलने से बचाने के लिए अपनी बाहों से उसे मजबूती से थामे रखा। इस बीच, ऑपरेटिंग रूम में मौजूद अन्य मेडिकल स्टाफ ने तुरंत प्रतिक्रिया की और दो डॉक्टर्स ने अपनी हाथों का इस्तेमाल करके सर्जिकल बेड को स्थिर किया और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की। रुइली पीपल्स हॉस्पिटल के डॉ. चेन ज़ुझी ने बाद में कहा कि, चिकित्सा पेशेवरों के रूप में, आपातकालीन स्थितियों में रोगियों की रक्षा करना उनका कर्तव्य है। "हमें रोगी को पहले रखना चाहिए, जिम्मेदारी लेनी चाहिए और कभी भी उनके भरोसे को नहीं तोड़ना चाहिए।"

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो म्यांमार का नहीं बल्कि चीन में मौजूद युन्नान का है। वीडियो को भ्रामक तरीके से शेयर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed