फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of Dimple Yadav taking a dip in river after Mulayam Singh's demise shared as Maha Kumbh 2025

Fact Check: डिंपल यादव ने महाकुंभ में नहीं लगाई डुबकी, पड़ताल में जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Fri, 31 Jan 2025 07:10 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 31 Jan 2025 07:10 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर डिंपल यादव का नदी में डुबकी लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि डिंपल यादव ने महाकुंभ 2025 में डुबकी लगाई। 

विज्ञापन
Video of Dimple Yadav taking a dip in river after Mulayam Singh's demise shared as Maha Kumbh 2025
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से लोकसभा सांसद और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का नदी में डुबकी लगाते हुए एक वीडियो शेयर हो रहा है। 

विज्ञापन


क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि डिंपल यादव महाकुंभ 2025 में डुबकी लगाने पहुंची हैं।

केके नेहरा (@Krishan88701400) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “डिंपल भाभी भी कुंभ में डुबकी लगा रही हैं ताकि थोड़े बहुत पाप कम हो जाएं” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 



चन्द्र स्वामी (@corn_kt) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “डिंपल भाभी कुंभ में पाप धो रही हैं। भगदड़ के बाद भी हौसला कम नहीं है।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

सुनील गर्ग (मोदी का परिवार) (@aksunilgarg) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “डिंपल भाभी ने अपने पाप धो लिये..हिन्दुओ देखो इन SP/कांग्रेस वालों को खड़के बकता है गरीबी दूर नहीं होगी अखिलेश कुम्भ मे स्नान करने वालो पापी कहता है...जबकि हम पुण्य कमाने जाते है सदियो से” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पड़ताल 
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें 17 अक्तूबर 2022 को न्यूज 18 के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड मिला, जिसमें वायरल वीडियो का विजुअल था,  जिसका शीर्षक था, "Mulayam Singh Asthi Visarjan : Akhilesh, Dimple समेत पूरे परिवार ने लगाई गंगा में डुबकी |"  वीडियो के  1 मिनट 20  सेकंड पर डिंपल नदी में डुबकी लगाते हुए नजर आ रही हैं।

इस खबर के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें 2022 में गंगा नदी में डुबकी लगाते हुए डिंपल यादव की एक तस्वीर मिली। ये वायरल हो रही वीडियो से मेल खा रही थी। यहां से हमें पता चला कि ये वीडियो तब का है जब समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां को चंडीघाट स्थित नमामि गंगे घाट (नीलधारा) में विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया था। उस समय मुलायम सिंह का पूरा परिवार हरिद्वार में उनकी अस्थियों के विसर्जन के लिए पहुंचा था। 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो 2022 का है जिसमें गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed