Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of cows attacking a man is being shared as Bihar

Fact Check: महाराष्ट्र में गायों के हमले का वीडियो बिहार का बताकर किया जा रहा शेयर, पड़ताल में पढ़ें सच

Wed, 23 Jul 2025 03:43 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 23 Jul 2025 03:43 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दो गाएं बुजुर्ग पर हमला कर रही हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो बिहार के बांका का है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो महाराष्ट्र के नासिक जिले का निकला है। 

विज्ञापन
Video of cows attacking a man is being shared as Bihar
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि दो गाएं एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर देती हैं। आसपास मौजूद लोग किसी तरह बुजुर्ग को गायों से बचाते हैं। इसके बाद गाय बचाने वाले एक व्यक्ति पर फिर से हमला करके निकल जाती है। इस वीडियो को शेयर करके इसे बिहार के बांका का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि बिहार के बांका में बेकाबू गायों ने बुजुर्ग को बेरहमी से कुचला, CCTV में कैद हुई घटना। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया। हमारी पड़ताल में यह सामने आया कि वीडियो बिहार का नहीं है। यह घटना महाराष्ट्र के नासिक जिले के कलवान कस्बे की है और वहीं से वीडियो सामने आया है। जहां 23 जून 2025 को भालचंद्र रघुनाथ मालपुरे नाम के एक बुजुर्ग पर गायों ने हमला कर दिया और उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि बिहार के बांका में दो गायों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गगनदीप सिंह (@GagandeepNews) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “बिहार के बांका में बेकाबू गायों ने बुजुर्ग को बेरहमी से कुचला, CCTV में क़ैद दर्दनाक मंजर। बिहार के बांका जिले के पुनिसिया गांव में दो बेकाबू गायों ने बीच सड़क पर एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बुज़ुर्ग को बुरी तरह सींगों से मारते हुए कुचल डाला। पूरी घटना CCTV में क़ैद हुई है। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के कई और दावों के लिंंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 
 पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो लोकसत्ता के यूट्यूब चैनल पर देखने को मिला। लोकसत्ता मराठी भाषा का प्रसिद्ध अखबार है। यहां इस वीडियो को 25 जून 2025 को पोस्ट किया गया था। इस रिपोर्ट में बताया गया था, "नासिक में गाय के हमले में 85 वर्षीय व्यक्ति की मौत। कलवन में गायों के हमले में एक 85 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आवारा पशुओं ने उत्पात मचा रखा है और अब तक उनके हमलों में कई लोग घायल हो चुके हैं।" 

आगे हमने इस दावे की और पड़ताल करने के लिए कीवर्ड के माध्यम से इसे सर्च किया। यहां हमें वीडियो से संबंधित फ्री प्रेस जनरल की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया था, "कलवान शहर के ओल्ड ओटूर रोड पर कलवान मर्चेंट्स कोऑपरेटिव बैंक के सामने श्री साइबर कैफे के पास दो गाएं आपस में भिड़ती नजर आईं। उस समय, कलवान के छत्रपति शिवाजी नगर निवासी भालचंद्र रघुनाथ मालपुरे (85) एक दोपहिया वाहन पर पीछे बैठे थे। जैसे ही वे बाइक से उतरे, गायों ने मालपुरे को अपने सींगों से उठा लिया और सड़क पर रौंद दिया।"  

 

पड़ताल का नतीजा  

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो जून का है और बिहार के बांका नहीं बल्कि महाराष्ट्र के नासिक से सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed