फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of a neighbour attacking another person in Punjab shared with a communal claim in Bengal

Fact Check: पंजाब में पड़ोसी पर हमला करने के वीडियो को बंगाल में सांप्रदायिक दावे के साथ किया जा रहा शेयर

Tue, 19 Aug 2025 08:40 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 19 Aug 2025 08:40 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति बाइक सवार पर तलवार जैसी चीज से हमला कर रहा है। वीडियो को बंगाल में सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो पंजाब का निकला है। इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल भी नहीं निकला। 

विज्ञापन
Video of a neighbour attacking another person in Punjab shared with a communal claim in Bengal
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इस सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से जा रहा है अचानक एक अन्य शख्स तलवार लेकर हमला करने पहुंच जाता है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में एक मुस्लिम व्यक्ति ने कथित तौर पर एक हिंदू व्यक्ति पर तलवार जैसी किसी वस्तु से हमला किया। जैसे ही हमला होता है, कई राहगीर पीड़ित की मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। पड़ताल में सामने आया कि यह घटना पश्चिम बंगाल में नहीं, बल्कि पंजाब के समराला में हुई थी। पड़ताल में पता चला कि इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल भी नहीं है। दरअसल, वीडियो में सुरिंदर सिंह अपने पड़ोसी कुलतार सिंह पर कृपाण से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को गलत तरीके से सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।  

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में एक मुस्लिम व्यक्ति ने कथित तौर पर एक हिंदू व्यक्ति पर तलवार जैसी किसी वस्तु से हमला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंकी भैया (@BHUPENDER_HRD) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “यह देख लो हिन्दुओ यह वीडियो पश्चिम बंगाल में  हिन्दुओं की स्थिति को दर्शाती है कि वहां हमारे हिन्दू किस प्रकार रह रहे हैं, जहां हिंदू घटेगा मुसलमान बढ़ेगा वहां हिन्दू को इसी प्रकार काटा जाएगा जाग जाओ हिन्दुओं अपनी संख्या को घटने मत दो।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। (पोस्ट को ज्यों त्यों लिखा गया है।) 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल  

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें पंजाब न्यूज नाम से एक यूट्यूब चैनल मिला। यह चैनल पंजाब की खबरों को कवर करता है। इस चैनल पर वायरल वीडियो मौजूद था। रिपोर्ट में बताया गया था कि सुबह करीब 9:40 बजे कपिला कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर कृपाण से बेरहमी से हमला कर दिया। जब पीड़ित की पत्नी और मां ने उसे बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर भी कृपाण से हमला कर दिया। इससे पति, पत्नी और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायलों की पहचान एडवोकेट कुलतार सिंह (32), मनप्रीत कौर (28) और शरणजीत कौर (58) के रूप में हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। समराला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस धारा 109 और 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट को 11 अगस्त 2025 को प्रकाशित किया गया था। 

  कीवर्ड से सर्च करने पर हमें न्यूज़18 पंजाब पर भी वीडियो से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट प्रकाशित मिली। रिपोर्ट में बताया गया था कि “समराला: कपिला कॉलोनी में सुबह 9.40 बजे एक वकील और उसके परिवार पर पड़ोसी द्वारा कृपाण से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में वकील कुलतार सिंह (32), उनकी पत्नी मनप्रीत कौर (28) और मां शरणजीत कौर (58) गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।” 


आगे हमने कीवर्ड के माध्यम से इस तरह की घटना के बारे के बंगाल में होने की कोई रिपोर्ट खोजने की कोशिश की। लेकिन हमें इस तरह की कोई भी मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। 
पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो पश्चिम बंगाल में किसी सांप्रदायिक घटना से संबंधित नहीं है बल्कि पंजाब में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed