फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   video of a Hindu brother and sister getting married is scripted

Fact Check: हिंदू भाई-बहन की आपस में शादी करने का वीडियो स्क्रिप्टेड, पड़ताल में जानें सच्चाई

Tue, 07 Jan 2025 06:12 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 07 Jan 2025 06:12 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भाई-बहन ने आपस में शादी कर ली है। BOOM ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
video of a Hindu brother and sister getting married is scripted
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक लड़की का अपने भाई से शादी करने और गर्भवती होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यूजर्स इसे वास्तविक घटना बताकर शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

बूम ने पाया कि इस स्क्रिप्टेड वीडियो को कन्हैया सिंह नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने बनाया है। इस वीडियो में एक डिस्क्लेमर भी शामिल है, जिसमें लिखा गया है कि इसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है।

क्या है दावा 
फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘ये दोनों भाई बहन थे ? अब शादी कर ली और पति-पत्नी हो गये। वायरल होने के लिए कुछ भी करते हैं। ऐसे लोगों के बारे में आपकी क्या राय है।’

विज्ञापन

(आर्काइव लिंक)

एक्स पर इसी तरह के दावे के साथ यह वीडियो वायरल है।

(आर्काइव लिंक)

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है

बूम ने दावे की पड़ताल करते हुए पाया कि वायरल वीडियो में एक डिस्क्लेमर दिया गया है। इसमें किसी कन्हैया सिंह का नाम लिखा है और इसके साथ ही इसमें यह भी लिखा गया है कि यह वीडियो केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में दिखाई देने वाले इस डिस्क्लेमर को नीचे देखा जा सकता है।

इसी से संकेत लेते हुए सोशल मीडिया पर संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर बूम को फेसबुक पर इस वीडियो क्रिएटर की प्रोफाइल मिली। वीडियो क्रिएटर कन्हैया ने अपने फेसबुक पेज पर 1 जनवरी 2024 को इस वीडियो के एक फुल वर्जन को शेयर किया था।

(आर्काइव लिंक)

कन्हैया कश्यप ने अपने फेसबुक अकाउंट के इंट्रो में खुद को प्रैंक वीडियो बनाने वाला क्रिएटर बताया है।

कन्हैया सिंह के फेसबुक पेज पर ऐसे कई और स्क्रिप्टेड वीडियो (यहां और यहां) देखे जा सकते हैं।

(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed