Fact Check: फिल्म की शूटिंग के वीडियो को स्कूल के टीचर का पकड़ौआ विवाह बताकर किया जा रहा शेयर
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति को जबरन पकड़ कर ले जाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि बेगूसराय के एक सरकारी स्कूल टीचर को बंदूक की नोक पर पकड़ कर शादी कराई जा रही है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में दिख रहा है कि एक स्कूल से कई लोग बंदूक के दम पर एक आदमी को जबरदस्ती पकड़ कर ले जा रहे है। इस वीडियो को शेयर करके बिहार के बेगूसराय का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि बेगूसराय के एक सरकारी स्कूल टीचर को बंदूक की नोक पर पकड़ कर शादी कराने के लिए ले जाया जा रहा। वीडियो को शेयर कर बिहार सरकार पर निशाना साधा जा रहा है।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। वीडियो की जांच करने पर पाया गया कि वीडियो फिल्म की शूटिंग का है। वीडियो को इसी साल मार्च में बेगूसराय में तेघड़ा अनुमंडल के दुलारपुर मठ मध्य विद्यालय में शूट किया गया था। विद्यालय प्रधानाध्यापक ने को इस संबंध में जानकारी दिए बिना शूटिंग करने पर विवाद हुआ था। यह वीडियो किसी भी असली व्यक्ति को पकड़ने से संबंधित नहीं है।
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि बेगूसराय के एक सरकारी स्कूल टीचर को बंदूक की नोक पर पकड़वा कर शादी करवाने के लिए ले जाया जा रहा है।
अदिति यादव (@aditiyadav_00) नाम की एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “बेगूसराय के एक सरकारी स्कूल टीचर को बंदूक की नोक पर पकड़वा कर शादी करवाने के लिए ले जाया जा रहा, बिहार में बहार बा।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़तालइस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें rajanrddfilms नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो को 12 मार्च 2025 को शेयर किया गया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “पकरौआ बियाह फिल्म सूटिंग”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो किसी असली पकड़ौआ विवाह के मामले से नहीं जुड़ा है, बल्कि एक स्कूल में फिल्म की शूटिंग के दौरान का है।