फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of a couple being assaulted while talking a deep in a river is old but falsely claimed to be recent

Fact Check: नदी में डुबकी लगाते हुए कपल के साथ मारपीट का वीडियो पुराना, हालिया बताकर किया जा रहा भ्रामक दावा

Fri, 28 Feb 2025 08:05 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 28 Feb 2025 08:05 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक कपल के साथ लोगों की भीड़ मारपीट करती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन
Video of a couple being assaulted while talking a deep in a river is old but falsely claimed to be recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक युगल नदी में डुबकी लगाते हुए नजर आ  रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल आपस में डुबकी लगाते हुए किस करते हुए नजर आ रहा है। उसके बाद वहां मौजूद भीड़ उन्हें पीटने लगती है। इस वीडियो को शेयर करके कुछ यूजर्स हालिया बता रहे हैं तो कुछ यूजर कुंभ का बता रहे हैं। 

रेणुका आदीवासी (@RenukaAdivasi) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “गंगा के पाप धोने की कोशिश करते दो सनातनी शेर शेरनी” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसिफ खान साहब (@Asifkhansa38852) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “गंगा में पाप धो रहे हैं।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

Ɦεɱαɳɠ (@hemster) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ऐसे लोगों का महाकुंभ क्या कोई भी नदी में स्थान नहीं है।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पड़ताल 
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो से जुड़ी हुए एक खबर एनडीटीवी पर मिली। इस खबर को 2022 में प्रकाशित किया गया था। खबर में बताया गया था कि “उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी में नहाते समय अपनी पत्नी को चूमने पर एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उसकी पिटाई की गई।”

इस खबर से जुड़ा हुआ आयोध्या पुलिस का एक बयान भी 22 जून 2022 का हमें एक्स पोस्ट देखने को मिला। पुलिस ने बताया “प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या पुलिस द्वारा वायरल वीडियों में घटित घटना का स्वतः संज्ञान लेकर अभियोग पंजीकृत किया गया, आरोपी व्यक्तियों को चिन्हित कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई थी।”

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो  2022 का है। इसे हालिया बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed