फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of a 2010 Mig-27 aircraft crash is being shared as a recent exercise

Fact Check: मिग-27 विमान के क्रैश होने के 2010 के वीडियो को पहलगाम हमले से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Tue, 06 May 2025 06:46 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 06 May 2025 06:46 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक लड़ाकू विमान के क्रैश होने का वीडियो शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह विमान हाल ही में भारतीय सेना के युद्धाभ्यास के दौरान क्रैश हुआ है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
Video of a 2010 Mig-27 aircraft crash is being shared as a recent exercise
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया अकाउंट से भारत के विरुद्ध कई झूठे वीडियो और दावों को शेयर करने में लगे हुए हैं। इस बीच एक फाइटर जेट में उड़ान भरने के तुरंत बाद आग लगने और फिर उसके क्रैश होने का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट था। कहा जा रहा है कि युद्ध का अभ्यास करते हुए उड़ाने भरने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को भ्रामक पाया है। हमने पड़ताल में पाया कि वीडियो 2010 का है जिसे हालिया पाकिस्तान और पहलगाम की घटना से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। जांच में पता चला कि वायरल वीडियो में वायुसेना का मिग-27 विमान दिख रहा है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बायसरन घाटी में आतंकवादियों ने 25 पर्यटकों और एक स्थानीय टट्टू वाले की हत्या कर दी थी। इस हमले को 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद से सबसे घातक आतंकी हमला बताया जा रहा है। इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच के संबंधों में खटास चल रही है।  

विज्ञापन
 क्या है दावा
शाह (@Shah_521) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “युद्धकालीन अभ्यास के तहत हाईवे से उड़ान भरने के दौरान भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 3 दिवसीय अभ्यास की शुरुआत के बाद से यह उनके लड़ाकू विमान की दूसरी दुर्घटना है।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसका आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां यह वीडियो Garag22 नाम के एक यूट्यूब चैनल पर देखने को मिला। यहां इस वीडियो को जनवरी 2013 में शेयर किया गया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था “मिग-27_क्रैश” इसके डिस्क्रिप्शन में लिखा गया था “मिग-27 की जोड़ी का टेकऑफ़, और उसके बाद विंगमैन का दुर्घटनाग्रस्त होना।” यहां से हमें यह समझ में आया कि वीडियो हाल फिलहाल का तो नहीं है। 

 

आगे हमें officers_mind नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस वीडियो का पोस्ट देखने को मिला। इस पोस्ट में वीडियो के बारे में जानकारी दी गई थी। कैप्शन में बताया गया था कि “16 फरवरी 2010 को विंग कमांडर ओसवाल्ड डी अब्रेउ को वायुसेना स्टेशन हाशिमारा से बागडोगरा तक एक ऑपरेशनल मिशन को अंजाम देने का काम सौंपा गया था। विंग कमांडर ओसवाल्ड ने वायुसेना स्टेशन हाशिमारा से अपने मिग-27 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी, लेकिन कुछ ही मिनटों के भीतर, उन्होंने इंजन में आग लगने की सूचना दी और लगभग 2.15 बजे अपराह्न एयरबेस के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गए। विंग कमांडर ओसवाल्ड एक अनुभवी पायलट थे जो विभिन्न आपात स्थितियों को संभालने में सक्षम थे, लेकिन विमान के इंजन में अचानक आग लगने के कारण उन्हें सुरक्षित उतरने का पर्याप्त समय नहीं मिला। विंग कमांडर ओसवाल्ड 15 वर्षों से अधिक उड़ान का अनुभव रखने वाले एक उत्कृष्ट लड़ाकू पायलट होने के अलावा एक सैनिक भी थे। विंग कमांडर ओसवाल्ड ने पूरी ईमानदारी से सेवा की और राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन न्योछावर कर दिया।” 

 

आगे कीवर्ड के माध्यम से सर्च करने पर हमें 2010 की कई मीडिया रिपोर्ट मिली जिसमें इस खबर के बारे में बताया गया था। इस मीडिया रिपोर्ट को आप यहां और यहां देख सकते हैं। इस खबर में बताया गया था कि “16 फरवरी 2010 को पश्चिम बंगाल के हाशिमारा के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से वायु सेना ने अपना एक मिग-27 लड़ाकू विमान खो दिया। विमान उड़ा रहे विंग कमांडर ओसवाल्ड डी अब्रेउ की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई।”  

 

पड़ताल का नतीजा 

  हमारी पड़ताल में यह साफ है कि घटना 2010 की है। जिसे हालिया पाकिस्तान और भारत की स्थिति से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed