फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video from 2022 of school kids in Bengal raising BJP zindabad slogans shared as recent

Fact Check: बंगाल में स्कूली बच्चों के भाजपा के पक्ष में नारे लगाने का 2022 का वीडियो अभी का बताकर हो रहा शेयर

Thu, 28 Aug 2025 08:35 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 28 Aug 2025 08:35 PM IST
सार

Fact Checkवायरल वीडियो साल 2022 का है। इसका 'वोट चोरी' के खिलाफ हुए प्रदर्शनों से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
Video from 2022 of school kids in Bengal raising BJP zindabad slogans shared as recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

07 अगस्त 2025 को, कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में हेरफेर करने का आरोप लगाया और इसे "वोट चोरी" कहा। राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर 17 अगस्त से बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू की। अब इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक रैली निकल रही है। उसके पास एक एक स्कूल बस खड़ी है। उसकी खिड़की से झांकते हुए बच्चे भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में "वोट चोरी" के खिलाफ टीएमसी की एक रैली में स्कूली छात्र एक स्कूल बस से "भाजपा जिंदाबाद" के नारे लगाए।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि वीडियो 2022 का है। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के हिलकार्ट रोड पर तृणमूल कांग्रेस की एक रैली के दौरान एक स्कूल बस से "भाजपा जिंदाबाद" के नारे लगाते हुए दिखाया गया है। यह रैली दो भाजपा सांसदों के खिलाफ दर्ज मामलों पर कार्रवाई की मांग और बंगाल में भाजपा के कथित विभाजनकारी एजेंडे के विरोध में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपी के समर्थन में टीएमसी बंगाल में रैली निकाल रही थी। वहीं स्कूल के बच्चे भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित जी नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “बंगाल में TMC के द्वारा वोट चोरी के खिलाफ रैली जा रही थी तभी वहां से गुजर रही स्कूल बस में बैठे बच्चों ने BJP जिंदाबाद के नारे लगा दिये” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 
 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो भाजपा नेता और पूर्व विधायक दिलीप घोष के एक्स अकाउंट पर 2022 को प्रकाशित मिला। वीडियो को शेयर करके लिखा गया था “1.1 सिलीगुड़ी में टीएमसी की रैली देखकर स्कूली बच्चों ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। ये स्कूली बच्चे हैं, इन्हें नारे लगाना किसी ने नहीं सिखाया, इनकी उम्र वोट देने की भी नहीं है।"

 

आगे सर्च करने पर हमें न्यूज़ 18 बांगला के यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो से जुड़ी हुई मीडिया रिपोर्ट देखने को मिली। रिपोर्ट के 23 नवंबर 2022 को प्रकाशित करके लिखा गया था “सिलीगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस का जुलूस देखकर स्कूली बच्चों ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। कुछ लोग राजनीति की बातें कर रहे थे। कुछ अपने बचपन को लेकर चिंतित थे।”

  पड़ताल का नतीजा  

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि 2022 के वीडियो को वोट चोरी की रैली से जोड़कर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed