फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Ustad Tari Khan ishared as tabla player Zakir Hussain

Fact check: उस्ताद तारी खान को तबला वादक जाकिर हुसैन बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Tue, 17 Dec 2024 05:16 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 17 Dec 2024 05:16 PM IST
सार

Fact Check: भारतीय तबला वादक जाकिर हुसैन का हाल ही में निधन हुआ है। उनको श्रद्धांजलि देते हुए एक तस्वीर शेयर की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर जाकिर हुसैन की है। BOOM ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Ustad Tari Khan ishared as tabla player Zakir Hussain
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी तबलावादक का वीडियो उस्ताद जाकिर हुसैन का बताकर वायरल किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह नुसरत फतेह अली खान के साथ तबला बजा रहे शख्स जाकिर हुसैन हैं।

विज्ञापन

BOOM ने अपनी जांच में पाया कि वायरल दावा गलत है। वायरल वीडियो में नुसरत फतेह अली खान के साथ तबला वादक उस्ताद तारी खान हैं।

क्या है दावा 
गौरतलब है कि मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का बीते सोमवार को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया था। वह 73 साल के थे और फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें सैन फ्रांसिस्को में ही सुपुर्द-ए खाक़ किया जाएगा।

विज्ञापन

भारत में उनके निधन की आधिकारिक घोषणा से कुछ घंटे पहले ही सूचना और प्रसारण मंत्रालय सहित कई मीडिया आउटलेट्स ने उनके निधन की झूठी खबरें चलाईं। इसके बाद हुसैन के भतीजे अमीर औलिया ने इसपर एक स्पष्टीकरण पोस्ट लिखा और कुछ घंटों बाद परिवार ने आधिकारिक तौर पर उनके निधन की घोषणा करते हुए एक बयान जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर करते हुए न्यूज वेबसाइट लोकमत हिंदी ने लिखा, 'पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन, तबला वादक जाकिर हुसैन की नुसरत फतेह अली खान के साथ जुगलबंदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।' (पोस्ट का आर्काइव लिंक)

 

 

महिंद्रा ग्रुप के चैयरमेन आनंद महिंद्रा ने भी इस वीडियो को शेयर किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। (आर्काइव लिंक)

 

फैक्ट चेक: वायरल वीडियो में तबला बजा रहे शख्स उस्ताद तारी खान है

बूम ने वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए जब एक्स पर आनंद महिंद्रा के पोस्ट के कमेंट सेक्शन की पड़ताल की तो इसमें कई यूजर ने नुसरत फतेह अली खान के साथ तबला बजा रहे शख्स का नाम 'उस्ताद तारी खान' बताया।

इसमें बताया गया कि यह संगीत कार्यक्रम वाशिंगटन डीसी में आयोजित किया गया था। साथ ही इसमें नुसरत फतेह अली खान ने दर्शकों के सामने उस्ताद तारी खान का परिचय भी करवाया था।

 

 

इसके बाद बूम ने इससे जुड़े कीवर्ड को यूट्यूब पर सर्च किया तो बूम को वायरल वीडियो का मूल वीडियो मिला। 6 अगस्त 2011 को अपलोड किए गए इस वीडियो की हेडिंग थी, 'उस्ताद नुसरत फतेह अली खान और उस्ताद तारी खान का वाशिंगटन डीसी में लाइव परफॉर्मेंस.' (अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद)

इसमें शुरुआत में ही उस्ताद नुसरत फतेह अली खान दर्शकों से उस्ताद तारी खान का परिचय करवाते हैं।

(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed