फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   US President Donald Trump's claim of visiting Pakistan is false

Fact Check: झूठा है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पाकिस्तान दौरे पर जाने का दावा, पड़ताल में जानें सच

Fri, 18 Jul 2025 05:12 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 18 Jul 2025 05:12 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाले हैं। हमारी पड़ताल में वायरल दावा  गलत साबित हुआ है।

विज्ञापन
US President Donald Trump's claim of visiting Pakistan is false
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 18 सितंबर को पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाले हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमें ऐसी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली, जिससे पता चले कि ट्रंप पाकिस्तान जाने वाले हैं। इसके साथ ही हमने अपनी पड़ताल में पाया कि ट्रंप 17 सितंबर से 19 सितंबर 2025 तक ब्रिटेन के दौरे पर जाने वाले हैं। 

विज्ञापन

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ट्रंप 18 सितंबर को पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाले हैं। 
शकील खान (@Shakeel_17) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 18 सितंबर को पाकिस्तान का दौरा करेंगे। “ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

हमने दावे की पड़ताल करने के लिए पोस्ट में इस्तेमाल कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें कोई भी विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली।

आगे की पड़ताल में हमें रॉयल फॉमिली की वेबसाइट पर एक प्रेस विज्ञप्ति मिली।  यह विज्ञप्ति 14 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। इसमें बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिक की प्रथम महिला मेनालिया ट्रंप ने किंग चार्ल्स के न्यौते को स्वीकार कर लिया है । दोनों 17 सितंबर से 19 सितंबर 2025 तक ब्रिटेन के दौरे पर आएंगे।

 

इसके आगे हमें बीबीसी की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 14 सितंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बकिंघम पैलेस ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने किंग चार्ल्स तृतीय के निमंत्रण को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला ने हाल ही में ट्रंप को  दूसरी राजकीय यात्रा का निमंत्रण दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी इस यात्रा पर आएंगी। यह यात्रा 17 से 19 सितम्बर तक चलेगी। इसके साथ ही उनका स्वागत विंडसर कैसल में किया जाएगा।


इसके बाद हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पाकिस्तान दौरे को लेकर पाकिस्तानी मीडिया के दावों को व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर दुनिया के सामने आ गया है। व्हाइट हाउस ने ट्रंप की यात्रा योजना को लेकर साफ कहा कि फिलहाल राष्ट्रपति की पाकिस्तान यात्रा की कोई योजना नहीं है।

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को झूठा पाया। ट्रंप 17 सितंबर से 19 सितंबर तक ब्रिटेन के दौरे पर रहेगे। वायरल दावे को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed