फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US dismisses Pak Media reports of Trump's Pakistan visit says Not confirmed at this time

ट्रंप नहीं जाएंगे पाकिस्तान: व्हाइट हाउस ने खोली पाकिस्तानी मीडिया की पोल; दुनिया के सामने प्रोपेगैंडा बेनकाब

Fri, 18 Jul 2025 08:14 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 18 Jul 2025 08:14 AM IST
विज्ञापन
US dismisses Pak Media reports of Trump's Pakistan visit says Not confirmed at this time
डोनाल्ड ट्रंप और शहबाज शरीफ - फोटो : ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पाकिस्तान दौरे को लेकर पाकिस्तानी मीडिया के दावों को व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को सिरे से खारिज कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर दुनिया के सामने आ गया है। व्हाइट हाउस ने ट्रंप की यात्रा योजना को लेकर साफ कहा कि फिलहाल राष्ट्रपति की पाकिस्तान यात्रा की कोई योजना नहीं है। बता दें कि जॉर्ज डब्ल्यू बुश 2006 में पाकिस्तान का दौरा करने वाले अंतिम अमेरिकी राष्ट्रपति थे।

विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया ने ट्रंप की यात्रा को लेकर खूब मचाया हो-हल्ला
पाकिस्तानी मीडिया में दिनभर सूत्रों के हवाले से यह खबर चलती रही कि ट्रंप सितंबर में पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि ट्रंप सितंबर में इस्लामाबाद जाएंगे। इतना ही नहीं यह भी कहा गया था कि पाकिस्तान के बाद वे भारत भी जाएंगे।  हालांकि, बाद में कई पाकिस्तानी न्यूज चैनलों ने अपनी रिपोर्ट्स वापस ले लीं। वहीं, पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें इस  बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जुलाई में स्कॉटलैंड जाएंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 25 से 29 जुलाई के बीच स्कॉटलैंड का दौरा करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ट्रंप इस दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। लेविट ने बताया कि ट्रंप स्कॉटलैंड के टरनबेरी और एबरडीन भी जाएंगे। वहां वे स्टार्मर से मिलकर यूएस-यूके के बीच नए व्यापार समझौते को और मजबूत करने की बात करेंगे। यह व्यापार समझौता 30 जून को लागू हुआ था, जिसके तहत ब्रिटेन के ऑटोमोबाइल और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए अमेरिकी निर्यात शुल्क में कटौती की गई है। इससे ब्रिटिश कार निर्माता अब कम टैक्स दर (10%) पर अमेरिका में अपने वाहन बेच सकेंगे, जिससे सालाना करोड़ों डॉलर की बचत होगी और लाखों नौकरियां बनी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में ब्रिटेन के शाही मेहमान बनेंगे ट्रंप, मेलानिया भी जाएंगी 
व्हाइट हाउस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 17 सितंबर से 19 सितंबर 2025 तक ब्रिटेन की यात्रा पर जाएंगे। उनके साथ देश की प्रथम महिला और ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप भी होंगी। यूनाइटेड किंगडम की राजकीय यात्रा के लिए किंग चार्ल्स-तृतीय ने ट्रंप को आमंत्रित किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। किंग चार्ल्स विंडसर कैसल में राष्ट्रपति ट्रंप की मेजबानी करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed