फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Train accident in France falsely shared as Delhi Metro accident

Fact Check: फ्रांस में हुई ट्रेन दुर्घटना को दिल्ली मेट्रो का बताकर किया जा रहा शेयर, पड़ताल में पढ़ें सच्चाई

Tue, 04 Feb 2025 08:19 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 04 Feb 2025 08:19 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक ट्रेन हादसे का वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस ट्रेन हादसे को दिल्ली मेट्रो का बताकर शेयर किया जा रहा है। The Quint ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Train accident in France falsely shared as Delhi Metro accident
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर आपस में दो ट्रेन के टकराने एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसके अंदर यात्रियों को बैठा देखा जा सकता है।

विज्ञापन

दावा
इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह दिल्ली मेट्रो की वीडियो है और यह हादसा भारत में हुआ है।

यह दिल्ली मेट्रो का वीडियो नहीं है बल्कि फ्रांस की ट्राम दुर्घटना का है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक )

( ऐसे ही दावे करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं।)

विज्ञापन

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है।

  • यह दिल्ली मेट्रो का वीडियो नहीं है बल्कि फ्रांस की ट्राम दुर्घटना का है।

  • फ्रांस में हुए इस हादसे का भारत से कोई संबंध नहीं है।

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने इस वायरल वीडियो पर Google Lens की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया।

  • द क्विंट को सर्च करने पर यही वीडियो एक अन्य इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला जिसमें ट्राम के भिड़ने की इस घटना को फ्रांस का बताया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यहां से अंदाजा लगाकर हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड्स इंटरनेट पर सर्च किए। हमारी सर्च में हमें यही वीडियो News9 Live और CNN न्यूज पर भी मिला।

  • यहां भी इस वीडियो को फ़्रांस के स्ट्रासबर्ग का बताया गया था।

    अन्य न्यूज रिपोर्ट्स: BBC में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि 12 जनवरी 2025 को स्ट्रासबर्ग सेंट्रल स्टेशन पर दो ट्रामों की टक्कर हो गई, जिसमें 68 लोग घायल हो गए थे।

    (This story was originally published by The Quint as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed