फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   The video of a bike rider harassing a disabled elderly man is scripted

Fact Check: बाइक सवार का दिव्यांग बुजुर्ग को परेशान करने का वीडियो स्क्रिप्टेड, पड़ताल में जानें सच्चाई

Sat, 01 Mar 2025 01:48 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 01 Mar 2025 01:48 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक दिव्यांग बुजुर्ग को कुछ लोग मारते हुए नजर आ  रहे हैं। BOOM ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
The video of a bike rider harassing a disabled elderly man is scripted
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बाइक सवार व्यक्ति एक दिव्यांग बुजुर्ग को परेशान करता हुआ दिख रहा है। यूजर्स वीडियो को इस सांप्रदायिक दावे से शेयर कर रहे हैं कि बुजुर्ग शख्स के मुस्लिम होने की वजह से उसके साथ अत्याचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसे मुक्लेसुर अली नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने अपनी टीम के साथ बनाया है। वीडियो में दिख रहे सभी लोग मुस्लिम हैं।

विज्ञापन

फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'क्या मुसलमान होना गुनाह है? क्या बिगाड़ा होगा इस हैंडीकैप बुजुर्ग ने इस बाइक वाले का जो इसने इतना बुरा सुलूक किया बुजुर्ग के रिक्शे में लात मारी और टोपी उतार कर चलता बना, पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ संज्ञान लेना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

(आर्काइव लिंक)

एक्स पर भी इसी दावे से यह वीडियो वायरल है।

(आर्काइव लिंक)

फैक्ट चेक

बूम ने दावे की पड़ताल के लिए वायरल वीडियो क्लिप गूगल रिवर्स इमेज से सर्च किया। हमें मुक्लेसुर भाईजान नाम के एक यूट्यूब चैनल पर इसकी एक छोटी वीडियो क्लिप मिली। हमें चैनल पर फुल वर्जन वाला इसका मूल वीडियो भी मिला।


 चैनल पर यह वीडियो 24 जनवरी 2025 को शेयर किया गया था। वायरल वीडियो क्लिप इसी से क्रॉप किया गया है।

यह चैनल मोटरसाइकिल राइडिंग, रेसिंग, व्लॉगिंग और दैनिक जीवन से जुड़े कंटेंट बनाता है। इस चैनल पर विभिन्न मोटरसाइकिल मॉडलों की सवारी, रेसिंग और उनके प्रदर्शन से जुड़े वीडियो भी शेयर किए गए हैं। इसके अलावा चैनल पर कुछ ऐसे भी वीडियो हैं, जिनमें लड़ाई-झगड़ा और किसी को परेशान करते हुए दिखाया गया है।

इस चैनल के अबाउट में बताया गया कि यहां दो तरह की वीडियो बनाई जाती हैं। पहला - ब्लॉगिंग और राइडिंग वीडियो और दुसरा- स्क्रिप्टेड वीडियो, जिनमें टैलेंट और क्रिएटिविटी को दिखाया जाता है।

 

 

वायरल वीडियो में दिखने वाले बुजुर्ग शख्स चैनल के दूसरे वीडियो (यहां और यहां) में भी दिखाई दे रहे हैं।

 

हमने इस चैनल को चलाने वाले मुक्लेसुर अली से संपर्क किया। उन्होंने बूम को बताया कि यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है।

मुक्लेसुर ने बूम से कहा, "वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है, यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है। हमारी टीम ने इसे बनाया है और वीडियो में दिख रहे सभी लोग मुस्लिम हैं।"

(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed