फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   The photo of Manohar Lal Dhakad and Swami Chinmayanand with folk singer Maithili Thakur is an edited photo.

Fact Check: एडिटेड है लोक गायिका मैथिली ठाकुर के साथ मनोहर लाल धाकड़ और स्वामी चिन्मयानंद की तस्वीर

Wed, 22 Oct 2025 06:43 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 22 Oct 2025 06:43 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मैथिली ठाकुर के भाजपा मे शामिल होने के समारोह में मनोहर लाल धाकड़ और स्वामी चिन्मयानंद भी मौजूद थे। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
The photo of Manohar Lal Dhakad and Swami Chinmayanand with folk singer Maithili Thakur is an edited photo.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस दौरान सोशल मीडिया पर बिहार चुनाव से संबंधित कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसी कड़ी में मैथिली ठाकुर की एक तस्वीर भी वायरल है। तस्वीर में मैथिली ठाकुर के साथ मनोहर लाल धाकड़ और स्वामी चिन्मयानंद नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि लोकगायिका मैथिली ठाकुर के बीजेपी में शामिल होने के समारोह में स्वामी चिन्मयानंद और मनोहर लाल धाकड़ भी पहुंचे हैं।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल तस्वीर को एडिट किया गया है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है मैथिली ठाकुर के भाजपा में शामिल होने के समारोह में स्वामी चिन्मयानंद और मनोहर लाल धाकड़ भी पहुंचे।

विज्ञापन

फिरोज अहमद (@ferozah78686494) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “जो पीछे खड़े हैं ये हैं हाइवे वाले मनोहर लाल धाकड़ ये बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर को चुनाव जितवाने बिहार गए हैं साथ में महिला से मालिश करवाने स्वामी चिन्मयानंद जी भी हैं। बिहार की महिलाओं के सम्मान में।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां  देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें द हिंदू की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 14 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में हमें एक तस्वीर देखने को मिला। तस्वीर में मैथिली ठाकुर के साथ बिहार के भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल नजर आए। यहांं हमेंं स्वामी चिन्मयानंद और मनोहर लाल धाकड़ दोनों ही नजर नहीं आए।

 

आगे की पड़ताल में हमें दिलीप जायसवाल की फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट  मिली। यह पोस्ट 14 अक्तूबर 2025 को साझा की गई है। पोस्ट में लिखा है “यह है नए बिहार के निर्माण का युवा संकल्प! आज आयोजित “मिलन समारोह” में राजद विधायक श्री भरत बिंद जी और मिथिला की बेटी, सुप्रसिद्ध लोकगायिका सुश्री  मैथिली ठाकुर जी को भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण करवाई। पार्टी में आपके शामिल होने से संगठन को युवाशक्ति का नया जोश और समाजसेवा के प्रति नई ऊर्जा मिली है। आपका यह कदम युवा पीढ़ी के भीतर राष्ट्र निर्माण की भावना को और मजबूत करेगा।”

इसके बाद हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 14 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में एक तस्वीर भी है। हालांकि इस तस्वीर में हमें कही भी स्वामी चिन्मयानंद और मनोहर लाल धाकड़ नजर नहीं आए।

नीचे दिए गए तस्वीर में आप देख सकते हैं। वायरल तस्वीर में और मीडिया रिपोर्ट में नजर आ रहे शख्स के कपड़े एक हैं। सिर्फ चेहरे बदले गए हैं। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल तस्वीर को एडिट पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed