फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   smoke in a plane from 2020 shared as a link to the plane crash in Ahmedabad

Fact Check: 2020 में रोमानिया के प्लेन में धुएं की घटना को अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Sat, 14 Jun 2025 04:06 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 14 Jun 2025 04:06 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में एक प्लेन के अंदर धुआं भरते हुए नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश से पहले प्लेन की अंदर की स्थिति का है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। शेयर किया जा रहा वीडियो 2020 का है।  

विज्ञापन
smoke in a plane from 2020 shared as a link to the plane crash in Ahmedabad
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, वीडियो में एक प्लेन के अंदर यात्री बैठे हुए हैं। इसी के साथ प्लेन के अंदर काफी धुंआ भरा हुआ नजर आ रहा है। लोग अंदर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वीडियो अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश का है। कहा जा रहा है कि प्लेन क्रैश होने से पहले एअर इंडिया के विमान के अंदर ऐसा मंजर था। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमें पाया कि यह घटना 2020 की है। वीडियो 21 जनवरी 2020 को बुखारेस्ट से लंदन जा रहे रयानएयर के विमान की घटना है, यहां विमान के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में डी-आइसिंग द्रव के प्रवेश के कारण केबिन में धुआं भर गया था।

विज्ञापन
  क्या है दावा 
 इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश से कुछ समय पहले का है। प्लेन के क्रैश होने से पहले प्लेन के अंदर की स्थिति ऐसी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

लेडी मिरेकल नाम के एक फेसबुक अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करके लिखा गया “आज सुबह भारत में दुर्घटनाग्रस्त हुए 232 यात्रियों वाले विमान के अंदर। उन्होंने अपनी मौत देखी। ऐसे समय में यह वीडियो कौन बना रहा था?” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

  इस तरह के कई और दावों के लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें डेनियलरक्स नाम का एक इंस्टाग्राम अकाउंट मिला। इस अकाउंट पर यह वीडियो 26 अप्रैल 2023 को पोस्ट किया गया था। पोस्ट के साथ स्पेनिश भाषा में एक कैप्शन लिखा गया था जिसका अनुवाद था “और याद रखें कि जहाज पर या शौचालय में छिपकर धूम्रपान करना सख्त वर्जित है।” 

  आगे सर्च करने पर हमें हवासोशलमेडिया नाम के एक एक्स अकाउंट पर यह वीडियो देखने को मिला। हवासोशलमेडिया (HSM) एक तुर्की सोशल मीडिया संगठन है जो नागरिक उड्डयन उद्योग पर केंद्रित है। एक्स पर वीडियो के पोस्ट करके तुर्की भाषा में लिखा था “यह वास्तव में धुआँ नहीं है, यह एक सामान्य स्थिति है और चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। रायनएयर B737 विमान में हुई इस घटना ने यात्रियों को परेशान कर दिया। लेकिन सच्चाई इससे कहीं अलग है। यह घटना 2 मामलों में हो सकती है। वेंटिलेशन सिस्टम का ठीक से काम नहीं कर पाना या उच्च आर्द्रता। 

  आगे हमने कीवर्ड के माध्यम से इससे जुड़ी खबर को खोजने की कोशिश की। यहां हमें मेट्रो की वेबसाइट पर इससे संबंधित एक रिपोर्ट देखने को मिली। मेट्रो डीएमजी मीडिया द्वारा प्रकाशित एक ब्रिटिश फ्रीशीट टैब्लॉयड अखबार है। 2020 में प्रकाशित हुई इस रिपोर्ट में बताया गया था कि “बुखारेस्ट से लंदन जा रहे विमान को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी, क्योंकि केबिन में धुआं भर गया। रोमानिया की राजधानी से उड़ान भरने वाले बोइंग 737-800 विमान में 169 यात्री और चार चालक दल के सदस्य सवार थे, जब इसे हेनरी कोंडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा। रयानएयर के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना एयर कंडीशनिंग सिस्टम में डिफ्रॉस्टिंग द्रव के प्रवेश के कारण हुई।

  पड़ताल का नतीजा 
  हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2020 में रोमानिया में रयानएयर के विमान में  एयर कंडीशनिंग सिस्टम में डिफ्रॉस्टिंग द्रव के प्रवेश के कारण हुई थी। इसका अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश से कोई संबंध नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed