फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Slogan of Narendra Modi Zindabad is being shared in Maldives as coming from Nepal

Fact Check: मालदीव में लगे 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारे को नेपाल का बताकर किया जा रहा शेयर

Mon, 15 Sep 2025 07:23 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 15 Sep 2025 07:23 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगे। हमारी पड़ताल में यह वीडियो मालदीव का निकला है।  

विज्ञापन
Slogan of Narendra Modi Zindabad is being shared in Maldives as coming from Nepal
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल सरकार ने 4 सितंबर 2025 को 26 प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसका नेपाल के युवाओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते हिंसक हो गया। प्रदर्शन ने इतना विकराल रूप ले लिया कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में  लोग "नरेंद्र मोदी जिंदाबाद" के नारे लगा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह नारे नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के दौरान लगे हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो सितंबर 2025 के विरोध प्रदर्शनों के दौरान नेपाल में लोगों द्वारा लगाए गए नारों का नहीं है। यह वीडियो जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मालदीव दौरे का है। 

विज्ञापन
 

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगे हैं। 

  प्रिये रंजन नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “नेपाल में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद लगाया जा रहा है।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैंं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 
 
पड़ताल  

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो से संबंधित मीडिया रिपोर्ट न्यूज 18 पर देखने को मिली। इस रिपोर्ट को 25 जुलाई 2025 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि पीएम मोदी के मालदीव पहुंचने पर वहां उनका भव्य तरीके से स्वागत हुआ। वहां मौजूद लोगों के हाथों में भारत के झंडे थे साथ ही वह नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे। इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो भी मौजूद था। 

 

हिंदुस्तानवेव नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो 25 जुलाई 2025 को पोस्ट किया गया था। पोस्ट में बताया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को मालदीव पहुंचे। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

  आपको बता दें पीएम मोदी 25 जुलाई 2025 को अपने दो दिवसीय दौरे पर मालदीव पहुंचे थे। वहां उन्होंने 26 जुलाई को मालदीव के 60 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि पीएम नरेंद्र मोदी का मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने गर्मजोशी से स्वागत किया और आभार जताया। 
 


पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल से साफ है कि पीएम मोदी के मालदीव दौरे के दौरान लगे नारे को नेपाल का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed