फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   shooting a cow is not of Kerala Congress's media in-charge priyanka gandhi

Fact Check: गाय को गोली मारने का वीडियो केरल कांग्रेस के मीडिया प्रभारी का नहीं, पड़ताल में सामने आई सच्चाई

Fri, 29 Nov 2024 02:27 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 29 Nov 2024 02:27 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति पेड़ से बंधी गाय पर गोली चला रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो केरल के कांग्रेस मीडिया प्रभारी का है। 

विज्ञापन
shooting a cow is not of Kerala Congress's media in-charge priyanka gandhi
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति एक गाय पर गोली चला रहा है। व्यक्ति गाय पर दो बार गोली चलाता है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि गोली चलाने वाले व्यक्ति का नाम मोहम्मद मुजाहिद इस्लाम है। इसे केरल कांग्रेस का मीडिया प्रभारी बताया जा रहा है। जिसने वायनाड में प्रियंका की जीत के बाद गाय को गोली मार दी। 

मौली. (@Chandramouli1_) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “यह बर्बर व्यक्ति मोहम्मद मुजाहिद इस्लाम है, जो केरल कांग्रेस का मीडिया प्रभारी है। उसने प्रियंका गांधी की जीत का जश्न मनाने के लिए एक गाय के सिर में गोली मार दी। इस वीडियो को तब तक शेयर करें जब तक यह भारत के गृह मंत्रालय तक न पहुंच जाए और उसे गिरफ्तार न कर लिया जाए।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 


युवराज पोखरना (@iyuvrajpokharna) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार यह बर्बर व्यक्ति मोहम्मद मुजाहिद इस्लाम है, जो केरल कांग्रेस का मीडिया प्रभारी है। इस जानवर को सताया जाना चाहिए, इसके अंडकोष काटकर, भूनकर गिद्धों को परोस देना चाहिए।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। वहां से हमें पता चला कि ये वीडियो 7 मई 2024 को भी वायरल हुआ था। उस समय इसे राहुल गांधी से जोड़कर वायरल किया गया था। उस समय वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा था कि राहुल गांधी की जीत के लिए गोली मारकर गाय की बलि दे दी। इस दावे का खंडन करती हुए एक रिपोर्ट DFRAC नाम की वेबसाइट पर मिली। 


आगे हमें प्राग न्यूज पर वायरल वीडियो के बारे में खबर मिली। इस खबर को 7 मई 2024 को प्रकाशित किया गया था। यहां से हमें ये पता चला कि ये खबर प्रियंका गांधी के लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने से काफी पहले की है। 

खबर में बताया गया था कि ये मामला मणिपुर का था जहां एक व्यक्ति ने पेड़ से बंधी गाय पर गोली चला दी। 

इस मामले पर पेटा इंडिया की प्रतिक्रिया सामने आई थी। पेटा इंडिया की तरफ से कहा गया था “पेटा इंडिया की क्रूरता प्रतिक्रिया टीम मणिपुर पुलिस के साइबर अपराध सेल के साथ मिलकर अपराध के स्थान के बारे में जानकारी जुटा रही है। एक बार जब यह पता चल जाएगा तो हम संबंधित जिला पुलिस के साथ मिलकर एफआईआर दर्ज करवाएंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।”

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो प्रियंका गांधी की जीत के बाद का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed