फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Scripted video shared with the claim that grandson marrying his grandmother

Fact Check: स्क्रिप्टेड वीडियो को दादी-पोते की शादी के दावे के साथ किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Tue, 01 Jul 2025 05:27 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 01 Jul 2025 05:27 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पोते ने अपनी दादी से शादी कर ली है। इसी के साथ इसे सांप्रदायिक रंग देकर भी शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो स्क्रिप्टेड निकला है। 

विज्ञापन
Scripted video shared with the claim that grandson marrying his grandmother
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया जा रहा है, फोटो में दिख रहा है कि एक महिला अपने से कम उम्र के लड़के के साथ खड़ी हुई है। दोनों के गले में फूलों की माला नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि लड़के ने अपनी दादी से शादी कर ली है। कहा जा रहा है कि 21 वर्षीय मोहम्मद इरफान ने अपनी दादी से शादी कर ली है। इसी के साथ इस मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। पड़ताल के दौरान हमें पता चला की यह वीडियो असली घटना से संबंधित नहीं बल्कि एक स्क्रिप्टेड वीडियो है। वीडियो में नजर आ रहे दोनों चेहरे केवल उस वीडियो के एक पात्र भर हैं। 

विज्ञापन
  क्या है दावा
  इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि 21 वर्षीय मोहम्मद इरफान ने अपनी ही दादी से शादी कर ली है। साथ ही इसे सांप्रदायिक रंग भी दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ चौधरी (@MithilaWaala) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “21 वर्षीय मोहम्मद इरफान ने हाल ही में अपनी दादी सुल्ताना खातून से विवाह किया है। आप इस जमात को क्या कहेंगे?” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें द क्विंट का 22 दिसंबर 2022 का एक फैक्ट चेक मिला। इस तस्वीर का फैक्ट चेक करके तस्वीर को स्क्रिप्टेड बताया गया है। 2022 में भी यह फोटो इस दावे को साथ वायरल हो रही थी कि 21 वर्ष के लड़के ने 52 वर्ष की महिला से शादी कर ली है।  

  आगे सर्च करने पर हमें यह वीडियो ऑल इन वन न्यूज नाम के एक यूट्यूब चैनल पर देखने को मिला। इस वीडियो का क्रेडिट @techparesh को दिया गया था। वीडियो को डिस्क्रिप्शन में लिखा गया था “कृपया किसी से भी नफरत न करें, मैं अपने वीडियो में जिनके बारे में बात करता हूं, यह चैनल लोगों का मनोरंजन करने के लिए है और मैं आमतौर पर इस बात पर ध्यान केंद्रित करता हूं कि लोग क्या कर रहे हैं, कृपया नफरत न फैलाएं, यह सब हंसी के लिए है।” आगे हमने  @techparesh को सर्च करने की कोशिश की। लेकिन इस नाम का कोई चैनल हमें नहीं मिला। 

  आगे हमें वायरल वीडियो में दिख रहे इस लड़के का एक और प्रैंक वीडियो में हेल्पिंग हैंड्स नाम के एक फेसबुक चैनल पर देखने को मिला। वीडियो को 2022 में चैनल पर अपलोड किया गया था। हेल्पिंग हैंड्स दावा करता है कि वह काल्पनिक वीडियो बनाता है।  

 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2022 का है। साथ ही वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसका असली घटना से कोई संबंध नहीं है। वीडियो में दिख रहे दोनों लोग इस वीडियो के पात्र भर हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed