Fact Check: पुलिस को धमकाने के स्क्रिप्टेड वीडियो को सांप्रदायिक दावे के साथ किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल
Fact Check: सोशल मीडिया पर पुलिस को धमकी देने का एक वीडियो सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
विस्तार
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि एक व्यक्ति को एक कार्यालय के अंदर एक पुलिस अधिकारी को धमका रहा है। इस वीडियो को सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। इसमें मदरसा जैसे शब्द का इस्तेमाल भी किया गया है।
hindu up36 (@Rocky218633) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “इनकी मानसिकता देखो एक पुलिस वाले से ऐसे बात करते हैं, मदरसे छाप, अरेस्ट होना चाहिए।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
🚨अर्जेंट RT🚨
— hindu up36 (@Rocky218633) March 20, 2025
इनकी मानसिकता देखो एक पुलिस वाले से ऐसे बात करते है मदरसे छाप
अरेस्ट होना चाहिए ☹️ pic.twitter.com/HRocZIC3VS
सनातन धर्म (मोदी का परिवार) (@Yogendr88364032) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “इनकी मानसिकता देखो एक पुलिस वाले से ऐसे बात करते है मदरसे छाप अरेस्ट होना चाहिए।”(पोस्ट का आर्काइव लिंक)
🚨अर्जेंट RT🚨
— सनातन धर्म (मोदी का परिवार) (@Yogendr88364032) March 21, 2025
इनकी मानसिकता देखो एक पुलिस वाले से ऐसे बात करते है मदरसे छाप
अरेस्ट होना चाहिए ☹️ pic.twitter.com/yEj9FxXjAr
प्रवीण सिंह (@galexy_007) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “एक जिहादी की मानसिकता देखिए कैसे पुलिस वाले से बात कर रहा है।”(पोस्ट का आर्काइव लिंक)
अर्जेंट RT
— Praveen Singh (@galexy_007) March 21, 2025
एक जिहादी की मानसिकता देखिए कैसे पुलिस वाले से बात कर रहा है। pic.twitter.com/FFFfARhQZE
पड़ताल
इस वीडियो और दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें ये वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर मिला। मौंटी दीपक शर्मा नाम के इस यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो का पूरा वीडियो हमें मिला। चैनल पर ये वीडियो 2 मिनट 14 सेकंड का है। इस चैनल पर 2.4 मिलियन फॉलोवर हैं। इस चैनल पर कई ऐसे वीडियो हैं, जिसमें पुलिस की वर्दी में लोग नजर आ रहे हैं। चैनल पर कई और वीडियो भी हैं, जिसे स्क्रिप्ट करके बनाया गया है।
चैनल में कई और वीडियो को देखने पर हमने पाया कि पुलिस का वर्दी में दिख रहा किरदार कई और वीडियो में भी अभिनय करता हुआ नजर आ रहा है।
पड़ताल की नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है वीडियो स्क्रिप्टेड है जिसे सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।