फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Sadhvi Rashmika Saraswati's marriage to Maulana is misleading

Fact Check: साध्वी रश्मिका सरस्वती की मौलाना से शादी का दावा भ्रामक, जानें पड़ताल में क्या है सच्चाई

Tue, 17 Dec 2024 04:58 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 17 Dec 2024 04:58 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक साध्वी रश्मिका सरस्वती की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि साध्वी रश्मिका ने मौलाना से शादी कर ली है। BOOM ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Sadhvi Rashmika Saraswati's marriage to Maulana is misleading
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक एडिटेड तस्वीर इस दावे से वायरल है कि साध्वी रश्मिका सरस्वती ने एक बुजुर्ग मौलाना से शादी कर ली है।

विज्ञापन

BOOM ने अपनी जांच में पाया कि दावा गलत है। वायरल तस्वीर राजस्थान के हवामहल सीट से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह तस्वीर दिसंबर 2023 की है, जब उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात की थी।

क्या है दावा
फेसबुक पर एक यूजर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'साध्वी रश्मिका सरस्वती जी ने अब बूढ़े मौलाना के साथ विवाह करने का किया ऐलान सोचिए इतनी कट्टर हिंदू औरत जब एक बूढ़े मौलवी के प्यार में पड़ सकती है तो जरूर कुछ तो बात होगी हम मुस्लिम मर्दों में।'

विज्ञापन

(आर्काइव लिंक)

बूम को यह तस्वीर बूम की टिपलाइन (+917700906588) पर भी प्राप्त हुई।

फैक्ट चेक
वायरल तस्वीर एडिटेड है

बूम ने पाया कि वायरल तस्वीर में राजस्थान से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य मौजूद हैं।

बूम ने दावे की पड़ताल के लिए वायरल तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया। बूम को सोशल मीडिया के कई पोस्ट पर और मीडिया रिपोर्ट में एक तस्वीर मिली, जिसमें मुस्लिम शख्स के साथ बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीटीवी राजस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, 4 दिसंबर 2023 राजस्थान की हवामहल सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह जयपुर में सड़क के किनारे नॉनवेज बेचने वालों को धमकाते नजर आए थे।

इस पर काफी विवाद भी हुआ था। इसके बाद अगले दिन बालमुकुंद आचार्य ने इस घटना के लिए माफी भी मांगी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, बालमुकुंद आचार्य ने जयपुर के एमएम खान होटल के मालिक से मुलाकात भी की थी, जहां पर उन्होंने यह आपत्तिजनक बयान दिया था। बालमुकुंद आचार्य ने होटल मालिक से गले मिलकर उन्हें माला भी पहनाई थी।

न्यूज18 की रिपोर्ट में बालमुकुंद आचार्य द्वारा माफी मांगने वाले इस वीडियो को देखा जा सकता है। वीडियो में बालमुकुंद आचार्य कहते हैं कि उन्होंने यह बात किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं कही थी।

तस्वीर बालमुकुंद आचार्य की एक होटल मालिक से मुलाकात की है

बालमुकुंद आचार्य के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इस शख्स से मुलाकात की उनकी तस्वीर शेयर की गई थी। उनकी पोस्ट में लिखा था, 'हवामहल विधानसभा क्षेत्र से समस्त मुस्लिम कमेटी एवं मुस्लिम समाज की विभिन्न संस्थाओ के पदाधिकारी मुस्लिम बहनो व भाईयों द्वारा स्वागत किया गया और जीत की शुभकामनाएं दी गईं।'

एनडीटीवी और द वायर की न्यूज स्टोरी में शामिल तस्वीर की बूम ने वायरल तस्वीर से तुलना की

बूम ने वायरल पोस्ट में शामिल साध्वी रश्मिका सरस्वती कीवर्ड के साथ लेकर गूगल पर सर्च किया, लेकिन बूम को इस नाम की कोई शख्सियत नहीं मिली।

(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed