Fact Check: क्या सच में धोनी के सम्मान में आरबीआई ने जारी किया 7 रुपये का सिक्का? पड़ताल में हकीकत ये निकली
Fact Check: सोशल मीडिया पर धोनी के नाम से सिक्का जारी होने का दावा किया जा रहा है। जानें इस दावे नें कितनी सच्चाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस पोस्ट को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि RBI महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में जारी करेगा 7 रुपये के नए सिक्के।
रंजन सिंह (@RanjanSinghG) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “RBI महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में जारी करेगा 7 रुपए का नया सिक्का; एक बार फिर चमके 'थाला', ये है वजह”
🚨 BREAKING 🚨
RBI will issue new 7 rupee coin in honor of Mahendra Singh Dhoni; 'Thala' shines once again, this is the reason#MSD pic.twitter.com/iROSxYbk18विज्ञापन विज्ञापन— Ranjan Singh (@RanjanSinghG) November 13, 2024
Fans_ms_dhoni_csk नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा गया “RBI महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में जारी करेगा 7 रुपये के नए सिक्के थाला एक बार फिर चमकेगा ।”
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट को देखा। यहां हमें कोई भी ऐसा एलान आरबीआई की तरफ से किया गया नहीं मिला।
आगे जांच करने पर हमें पीआईबी का एक एक्स पोस्ट मिला। पीआईबी का तरफ से इस दावे को गलत बताया गया था। पीआईबी ने लिखा “सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के नाम से 7 रुपये का नया सिक्का जारी किया जाएगा” पीआईबी ने कहा तस्वीर में किया गया दावा #फर्जी है। आर्थिक मामलों के विभाग ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि ये दावा फर्जी है।