फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Rahul Gandhi's claim of reaching Lok Sabha only during voting on Wakf Amendment Bill is misleading

Fact Check: वक्फ संशोधन विधेयक में राहुल गांधी का केवल वोटिंग के समय लोकसभा पहुंचने का दावा भ्रामक

Tue, 08 Apr 2025 06:48 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 08 Apr 2025 06:48 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें वो अपनी गाड़ी से उतरकर लोकसभा के अंदर जाते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वक्फ संशोधन विधेयक के लिए केवल राहुल गांधी रात 10 बजे वोट डालने पहुंचे। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।  

विज्ञापन
Rahul Gandhi's claim of reaching Lok Sabha only during voting on Wakf Amendment Bill is misleading
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वक्फ संशोधन कानून से जुड़े हुए कई वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इनमें राहुल गांधी का संसद में कार से पहुंचने का एक वीडियो भी शामिल है। वीडियो में राहुल गांधी कार से उतरकर संसद में जाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी सुबह से संसद में नहीं थे और वोटिंग के समय कानून के विरोध में वोट डालने के लिए संसद में पहुंच गए। अमर उजाला की पड़ताल में ये दावा गलत साबित हुआ है। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि राहुल गांधी ने बिल पर कुछ बोला नहीं, लेकिन जब अन्य नेता विधेयक पर अपनी बात रख रहे थे, तब वे लोकसभा में मौजूद थे।

विज्ञापन


आपको बता दें  लोकसभा में यह विधेयक बुधवार (2 अप्रैल) को ही पास हुआ, जिसमें इसके पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 सांसदों ने वोट किया। राज्य सभा में यह बिल गुरुवार (3 अप्रैल) को पास हुआ, जिसमें इसके पक्ष में 128 और विपक्ष में 95 वोट डाले गए। शनिवार यानी 5 अप्रैल को राष्ट्रपति ने इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए जिसके बाद यह कानून बन गया। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
दीपक शर्मा (@SonOfBharat7) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “हिन्दुओं आंखे खोल के देख लो...राहुल गांधी सुबह से सदन में नहीं था...लेकिन अब रात 10 बजे तुम्हारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे करने की नीयत से वक्फ बिल के खिलाफ वोट डालने संसद पहुंच चुका है....आखिर है तो फ़िरोज़ का पोता ही”
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां से देख सकते हैं। 

 

 

इसी तरह के कई और पोस्ट हमें यहां और यहां मिले। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने संसद टीवी का रूख किया। संसद टीवी को यूट्यूब चैनल पर सदन की कार्यवाही के वीडियो मौजूद थे। हमने इसमें से वक्फ की कार्यवाही वाले वीडियो को खंगालना शुरू किया। यहां हमें  2 अप्रैल को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का बिल भाषण मिला। इस वीडियो में राहुल गांधी 9 मिनट 44 सेकंड पर लोकसभा में बाकी सांसदों के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। गौरव गोगोई संसद में 2 अप्रैल को दोपहर एक बजे के आसपास से बोल रहे थे। गोगोई ने विपक्ष की ओर से  चर्चा की शुरुआत की थी। इससे यह साफ है कि राहुल गांधी 2 अप्रैल चर्चा शुरू होने के दौरान भी संसद में मौजूद थे। 


आगे हमें संसद में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कल्याण बनर्जी का भाषण भी देखने को मिला। कल्याण बनर्जी संसद में 2 अप्रैल को दोपहर ढाई बजे के करीब बोल रहे थे। उनका पूरा भाषण सुनने पर राहुल गांधी 8:44 के टाइम स्पैम में देखने को मिले। 


बाद में शाम करीब छह बजे जब केरल के अलप्पुझा से कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल विधेयक पर बोल रहे थे, तब राहुल भी लोकसभा में मौजूद थे।


पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि राहुल गांधी वक्फ बिल पेश होने के दौरान सदन की कार्यवाही के दौरान मौजूद थे। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed