फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Rahul Gandhi called Jagannath Rath Yatra a drama

Fact Check: राहुल गांधी ने जगन्नाथ रथ यात्रा को नहीं बताया 'ड्रामा', पड़ताल में पढ़ें वायरल दावे की सच्चाई

Mon, 14 Jul 2025 08:07 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 14 Jul 2025 08:07 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने जगन्नाथ रथ यात्रा को नाटक कहा है। हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi called Jagannath Rath Yatra a drama
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के पुरी में बीते 27 जून को जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत हुई। 8 जुलाई को इसका समापन हुआ। इसी बीच रथ यात्रा से जोड़कर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में जगन्नाथ रथ यात्रा को नाटक कहा है।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जगन्नाथ रथ यात्रा को नाटक नहीं कहा है। दरअसल राहुल गांधी जगन्नाथ रथ यात्रा में अदाणी के लिए यात्रा को रोकने को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने इसे नाटक कहा था। 

विज्ञापन

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने जगन्नाथ यात्रा को नाटक कहा है।
दिलीप कुमार सिंह नाम के एक्स यूजर ने लिखा “ओडिशा की धरती पर खड़े राहुल गांधी ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को बताया "नाटक" ! कांग्रेस ने आखिर वोट बैंक के लिए महाप्रभु का अपमान किया है, कांग्रेस ने ओडिशा के अनगिनत भक्तों और लोगों की भावनाओं को आहत किया है। आखिर वो कौन हैँ जो कांग्रेस को वोट देते हैं।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें न्यूज 18 उड़िया की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 11जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। इस रिपोर्ट में हमें राहुल गांधी का पूरा वीडियो देखने को मिला। इसमें राहुल गांधी बोलते हैं, जब ओडिशा में जगन्नाथ यात्रा निकलती है, आप सोचिए, रथ निकलता है। लाखों लोग, उसको देखते हैं, उसके पीछे चलते हैं। और फिर एक ड्रामा होता है। रथ को अदाणी जी और उनके परिवार के लिए रोका जाता है। इससे आपको ओडिशा की सरकार के बारे में सबकुछ समझ आ जाएगा। यह आपकी सरकार नहीं है, यह अदाणी जैसे चार-पांच अरबपतियों की सरकार है और इसका लक्ष्य आपकी जमीन, आपका जंगल और आपके भविष्य को चोरी करने का है।

आगे की पड़ताल के लिए हमें रिपोर्ट में इस्तेमाल कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 11 जुलाई 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि  राहुल गांधी ने ओडिशा में भाजपा सरकार के साथ अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी पर निशाना साधा। उन्होंने  'संविधान बचाओ' रैली में आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय अरबपति और उनके परिवार के लिए जगन्नाथ यात्रा रथ को रोक दिया गया था, जब ओडिशा में जगन्नाथ यात्रा निकाली जाती है, रथ खींचे जाते हैं, तो लाखों लोग इसे देखते हैं और इसके पीछे चलते हैं। फिर, एक नाटक होता है। अदाणी और उनके परिवार के लिए रथ रोक दिए जाते हैं। इससे आपको ओडिशा सरकार के बारे में सब कुछ समझ आ जाएगा।

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। राहुल गांधी ने रथ यात्रा को नाटक नहीं कहा है। वायरल दावे को शेयर कर लोगोंं में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed