फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Rahul Gandhi admitted to pushing a BJP MP is misleading

Fact Check: क्या राहुल गांधी ने भाजपा सांसद को धक्का मारने की बात स्वीकार की, पड़े वायरल दावे का सच

Fri, 20 Dec 2024 08:32 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 20 Dec 2024 08:32 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें राहुल गांधी हां किया है कहते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने बीजेपी सांसद को धक्का देने की बात कबूली है। The Quint ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi admitted to pushing a BJP MP is misleading
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने संसद में बीजेपी सांसदों के साथ धक्का मुक्की करने की बात स्वीकारी है।

विज्ञापन

किसने किया ये दावा ? : बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने X (पूर्व में ट्विटर) पर ये वीडियो शेयर किया।

विज्ञापन
अनुराग ठाकुर और शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी का अधूरा वीडियो गलत दावे के साथ शेयर किया
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X

इस पोस्ट को प्लेटफॉर्म पर 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ऐसे ही दावे करते अन्य पोस्ट्स के अर्काइव यहां और यहां देखे जा सकते हैं।

क्या ये दावा सच है? : ये दावा भ्रामक है। वीडियो का लंबा वर्जन देखने पर पता चलता है कि इसमें राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर हुए हमले की बात कहते दिख रहे हैं। इस पूरे वीडियो में कहीं भी राहुल ने ये नहीं स्वीकारा कि उन्होंने बीजेपी सांसदों को धक्का दिया।

द क्विंट ने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल क्लिप में द क्विंट ने गौर किया कि न्यूज एजेंसी ANI का लोगो है।

  • एजेंसी का हैंडल देखने पर द क्विंट को राहुल गांधी का ये पूरा बयान मिला।

  • वीडियो के शुरुआत में रिपोर्टर को सवाल करते हुए सुना जा सकता है। इसके जवाब में राहुल गांधी कहते हैं ''पता नहीं आपके कैमरा में होगा, ये पार्लियामेंट की एंट्रेंस है, इसमें मैं अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। तो बीजेपी के MP जो थे वो मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे, धकेल रहे थे और मुझे धमका रहे थे। तो वो हुआ है।''

  • इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या मल्लिकार्जुन खड़गे को भी धक्का दिया गया ? इसके जवाब में राहुल गांधी कहते हैं ''हां हां किया है, किया है। मतलब ठीक है, धक्का-मुक्की से हमें कुछ होता नहीं है। मगर ये एंट्रेंस है पार्लियामेंट की, हमारा अधिकार है अंदर जाने का। और बीजेपी के मेंबर हमें अंदर जाने से रोक रहे हैं।''

    जाहिर है कि राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे पर हुए हमले का जवाब दे रहे थे। इसी जवाब का अधूरा वीडियो गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है।

    क्या है मामला ? : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने सांसद प्रताप चंद्र सारंगी के साथ धक्का - मुक्की की, जिसके चलते वो घायल हो गया।

  • एक अन्य बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत के घायल होने का भी दावा किया जा रहा है, जो कि अस्पताल में भर्ती हैं।

  • वहीं इन आरोपों पर राहुल गांधी का कहना है कि उन्हें संसद में घुसने से रोका गया।

निष्कर्ष : मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुई धक्का-मुक्की के सवाल का जवाब देते राहुल गांधी के अधूरे बयान को गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

(This story was originally published by The Quint as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed