फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Priyanka Gandhi did not post any controversial post on Kumbh

Fact Check: प्रियंका गांधी ने नहीं किया कुंभ पर विवादित पोस्ट, जानें पड़ताल में दावे का सच

Mon, 09 Dec 2024 11:48 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 09 Dec 2024 11:48 PM IST
सार

Fact Check: प्रियंका गांधी के नाम से कुंभ पर एक विवादित पोस्ट वायरल हो रहा है। BOOM ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi did not post any controversial post on Kumbh
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर कांग्रेस की नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी के नाम पर एक एक्स पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन


क्या है दावा 
 यूजर्स इसके साथ दावा कर रहे हैं कि प्रियंका गांधी ने सांसद बनने के बाद कुंभ मेले के दौरान शाही स्नान पर किए गए जाने वाले सरकारी खर्च की आलोचना की है।

इस पोस्ट में प्रियंका गांधी के हवाले से लिखा है, 'भारत मूर्खों का देश है जहां सरकार लोगों के पीने के पानी पर नहीं बल्कि ढोंगी और पाखंडियों के शाही स्नान पर करोड़ों का खर्च करती है।'

विज्ञापन

बूम ने पाया कि दावा गलत है. यह पोस्ट प्रियंका गांधी के नाम पर बनाए गए फर्जी एक्स हैंडल से किया गया था।

केरल के वायनाड में पिछले महीने हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने चार लाख से अधिक वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज की और पहली बार सांसद चुनी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 13 जनवरी 2025 से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आरंभ होने वाला है। हर 12 साल के अंतराल पर इसका आयोजन प्रयागराज, हरिद्वार उज्जैन और नासिक में किया जाता है।

फेसबुक पर एक यूजर ने इस फेक पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'कुंभ मेला को लेकर पहली बार सांसद बनते ही प्रियंका वाड्रा का पहला ट्वीट..'

पोस्ट का आर्काइव लिंक.

 

यह भी पढ़ें -वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत पर बैल को गोली मारने के दावे से असंबंधित वीडियो वायरल

फैक्ट चेक: वायरल पोस्ट फर्जी अकाउंट से किया गया है

बूम साल 2021 में इस फर्जी स्क्रीनशॉट का फैक्ट चेक कर चुका है. इस दौरान बूम ने पाया था कि यह पोस्ट प्रियंका गांधी के आधिकारिक अकाउंट से नहीं किया गया था.

बुम ने वायरल स्क्रीनशॉट वाले '@PriyankagaINC' नाम के इस एक्स हैंडल की तलाश की तो पाया कि यह अकाउंट अब अस्तित्व में नहीं है.

बूम ने प्रियंका गांधी के एक्स हैंडल की भी पड़ताल की। उनके आधिकारिक अकाउंट पर बूम को इस तरह का कोई पोस्ट नहीं मिला. बूम ने देखा कि प्रियंका के एक्स हैंडल का यूजरनेम @priyankagandhi है, जो कि वायरल स्क्रीनशॉट के यूजरनेम से अलग है.

 

संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर बूम को इस स्क्रीनशॉट के साथ कई पुराने पोस्ट मिले. सबसे पुराना पोस्ट 9 फरवरी और 11 फरवरी 2019 का था.

बूम ने एक ज्वाइन डेट चेकर टूल की मदद से प्रियंका गांधी के एक्स हैंडल की छानबीन की तो पाया कि वह अधिकारिक तौर पर 10 फरवरी 2019 को एक्स पर पर आई थीं. जबकि वायरल स्क्रीनशॉट वाला पोस्ट इससे पहले से इंटरनेट पर मौजूद है.

 

कांग्रेस के आधिकारिक एक्स पर भी 11 फरवरी 2019 के एक पोस्ट में बताया गया था कि प्रियंका गांधी अब एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर हैं।

(This story was originally published by Boom as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed