Fact Check: भाजपा कार्यकर्ताओं का केनरा बैंक के सामने कनाडा का विरोध करने की तस्वीर फर्जी, पढ़ें पड़ताल
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।
विस्तार
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भाजपा वाले कुछ लोग कनाडा के खिलाफ केनरा बैंक के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। यूजर इन्हें अंधभक्त बोल रहे हैं।
कीर्ति आजाद (@KirtiAzaad) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ बैंक को कनाडा समझ कर उसके सामने प्रदर्शन करते भाजपा के संघी।
Canara बैंक को Canada समझ कर
— Kirti Azad (@KirtiAzaad) September 24, 2023
उसके सामने प्रदर्शन करते भाजपा के
Sanghis pic.twitter.com/oGpJ6xanjB
अन्यतम शुक्ला (@AnyatamShukla) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “अंधभक्त कनाडा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। केनरा बैंक के सामने।
अंधभक्त कनाडा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं 😔
— Anyatam Shukla (@AnyatamShukla) October 16, 2024
कैनरा बैंक के सामने😭 pic.twitter.com/MFaxOZNmhS
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें एक तमिल समाचार वेबसाइट मलाई मलार में वायरल तस्वीर से संबंधित एक खबर मिला। यहां ये तस्वीर 30 अगस्त 2020 को छापी गई थी।
आगे एक और वेबसाइट पर हमें ये खबर मिली। टॉप तमिल न्यूज नाम की एक वेबसाइट पर भी ये तस्वीर दिखी। खबर के अनुसार ऊटी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में एक ध्वजस्तंभ को हटाने के विरोध में ये विरोध प्रदर्शन किया गया था। ये तस्वीर तमिलनाडु से है।
आपको बता दें हमें इस दोनों खबरों में जो तस्वीरें दिखी उनमें से किसी में भी केनरा बैंक का बोर्ड दिखाई नहीं दिया। जिससे ये पता चलता है कि इस तस्वीर को एडिट करके वायरल किया जा रहा है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि तस्वीर पुरानी है और इसे भ्रामक तरीके से एडिट करके पोस्ट किया जा रहा है।