{"_id":"66324be4f56128e973082637","slug":"pakistan-s-video-went-viral-amid-lok-sabha-elections-this-is-the-truth-2024-05-01","type":"wiki","status":"publish","title_hn":"Fact Check: लोकसभा चुनावों के बीच पाकिस्तान का वीडियो हुआ वायरल, यह है फर्जी वोटिंग के दावे का सच","category":{"title":"Fact Check","title_hn":"फैक्ट चेक","slug":"fact-check"}}
Fact Check: लोकसभा चुनावों के बीच पाकिस्तान का वीडियो हुआ वायरल, यह है फर्जी वोटिंग के दावे का सच
Wed, 01 May 2024 07:55 PM IST
शिवेंद्र
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र
Updated Wed, 01 May 2024 07:55 PM IST
सार
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खाकी वर्दी में दिख रहा एक व्यक्ति एक शख्स के चेहरे से बुर्का हटाते हुए दिख रहा है। इस वीडियो को लोकसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग के दावे के साथ शेयर किया गया है। न्यूजचेकर ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो पाकिस्तान का है।
विज्ञापन
fact check
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में इस समय लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। 19 अप्रैल को पहले जबकि 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान कराया गया था। बाकी पांच चरणों के लिए मतदान 7 मई से 1 जून के बीच होंगे। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खाकी वर्दी में दिख रहा एक व्यक्ति एक शख्स के चेहरे से बुर्का हटाते हुए दिख रहा है। इस वीडियो को “वोट जिहाद” और लोकसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग के दावे के साथ शेयर किया गया है।
हालांकि, न्यूजचेकर ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान के लाहौर का है और पुराना है।
गौरतलब है कि “वोट जिहाद” शब्द कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम खान के एक भाषण के बाद से चर्चा में है। दरअसल बीते दिनों उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में सपा की महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम अपने चाचा सलमान खुर्शीद के साथ सपा प्रत्याशी डॉ। नवल किशोर शाक्य के समर्थन में एक जनसभा में शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए लोगों से वोटो का जिहाद करने की अपील करते हुए मौजूदा सरकार को हटाने की बात कही। मारिया के इस बयान के बाद उनके और सलमान खुर्शीद पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
वायरल वीडियो करीब 23 सेकेंड का है। इस वीडियो में एक वर्दीधारी एक व्यक्ति के चेहरे से बुर्का हटाते हुए दिख रहा है। इसके अलावा, वीडियो में एक टेक्स्ट भी मौजूद है, जिसमें लिखा हुआ है, “बुर्के में रहने दो बुर्का ना हटाओ बुर्का जो हट गया तो भेद खुल जाएगा”। (वीडियो में अश्लील दृश्य भी मौजूद हैं।)
विज्ञापन
वीडियो को वायरल दावे से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “बुर्खा पहन के फर्ज़ी वोटिंग करते पकड़ा गया एक मुस्लिम पुरुष। बुर्खा और वोट जिहाद”।
Courtesy: X/AnitaVladivoski
Courtesy: X/Arzookazmi30
हालांकि, वीडियो के बारे में ट्वीट के कैप्शन में कोई खास जानकारी नहीं दी गई थी। लेकिन न्यूजचेकर को वीडियो में मौजूद दीवार पर अंग्रेजी में “Capital City Police Lahore” लिखा हुआ दिखाई दिया।
इसके बाद न्यूजचेकर ने लाहौर पुलिस के X हैंडल को खंगालना शुरू किया। न्यूजचेकर को लाहौर पुलिस के आधिकारिक X हैंडल से 18 जून 2023 को ही किया गया एक ट्वीट मिला। यह ट्वीट पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर के एक ट्वीट को शेयर करते हुए किया गया था, जिसमें हामिद मीर ने वायरल वीडियो को शेयर किया था।
Courtesy: X/Lahorepoliceops
लाहौर पुलिस ने अंग्रेज़ी में ट्वीट करते हुए लिखा था, जिसका हिंदी अनुवाद है “महिला की पोशाक पहने एक व्यक्ति की गिरफ्तारी से जुड़ी इस घटना ने चिंता बढ़ा दी है। हालांकि यह एसआई कादिर द्वारा की गई एक वैध गिरफ्तारी थी, लेकिन इसके बाद जो हुआ वह परेशान करने वाला था, क्योंकि पुलिस अधिकारी ने उक्त शख्स के शरीर से महिला की पोशाक उतारते समय अभद्र इशारे किए। इसके लिए हेड कांस्टेबल आसिफ को ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है”।
हालांकि, न्यूजचेकर को वीडियो में दिख रहे बुर्काधारी युवक की गिरफ्तारी का कारण पता नहीं चल पाया। इस संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर स्टोरी को अपडेट किया जाएगा।

Fact Check/Verification
Newschecker ने वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए सबसे पहले उसके कीफ्रेम की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया । इस दौरान न्यूजचेकर को 18 जून 2023 को पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काज़मी द्वारा ट्वीट किया गया यह वीडियो मिला।Courtesy: X/Arzookazmi30
हालांकि, वीडियो के बारे में ट्वीट के कैप्शन में कोई खास जानकारी नहीं दी गई थी। लेकिन न्यूजचेकर को वीडियो में मौजूद दीवार पर अंग्रेजी में “Capital City Police Lahore” लिखा हुआ दिखाई दिया।
इसके बाद न्यूजचेकर ने लाहौर पुलिस के X हैंडल को खंगालना शुरू किया। न्यूजचेकर को लाहौर पुलिस के आधिकारिक X हैंडल से 18 जून 2023 को ही किया गया एक ट्वीट मिला। यह ट्वीट पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर के एक ट्वीट को शेयर करते हुए किया गया था, जिसमें हामिद मीर ने वायरल वीडियो को शेयर किया था।
लाहौर पुलिस ने अंग्रेज़ी में ट्वीट करते हुए लिखा था, जिसका हिंदी अनुवाद है “महिला की पोशाक पहने एक व्यक्ति की गिरफ्तारी से जुड़ी इस घटना ने चिंता बढ़ा दी है। हालांकि यह एसआई कादिर द्वारा की गई एक वैध गिरफ्तारी थी, लेकिन इसके बाद जो हुआ वह परेशान करने वाला था, क्योंकि पुलिस अधिकारी ने उक्त शख्स के शरीर से महिला की पोशाक उतारते समय अभद्र इशारे किए। इसके लिए हेड कांस्टेबल आसिफ को ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है”।
हालांकि, न्यूजचेकर को वीडियो में दिख रहे बुर्काधारी युवक की गिरफ्तारी का कारण पता नहीं चल पाया। इस संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर स्टोरी को अपडेट किया जाएगा।
पड़ताल का नतीजा
न्यूजचेकर की जांच में मिले साक्ष्यों से यह साफ है कि वायरल वीडियो भारत के लोकसभा चुनाव के दौरान का नहीं, बल्कि पाकिस्तान के लाहौर की पुरानी घटना का है।(This story was originally published by Newschecker, as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)