फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Old video of plane crash shared as Thailand's F-16 shot down

Fact Check: विमान क्रैश के पुराने वीडियो को थाईलैंड के F-16 मार गिराए जाने का बताकर किया जा रहा शेयर

Mon, 28 Jul 2025 05:41 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 28 Jul 2025 05:41 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक विमान क्रैश का वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि कंबोडिया ने एक थाई एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हमारी पड़ताल में ये वीडियो 2025 में थाईलैंड में हुई एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का निकला है।

विज्ञापन
Old video of plane crash shared as Thailand's F-16 shot down
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह पर आग लगी हुई है और काला धुआं तेजी से ऊपर उठ रहा है। देखने से लग रहा है कि कोई विमान या हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि कंबोडिया ने थाइलैंड से चल रहे तनाव के बीच एक थाई एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में यह साफ है वीडियो असल में मई 2025 में थाईलैंड में हुई एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का है। इसका हाल ही में चल रहे कंबोडिया और थाईलैंड के विवाद से कोई संबंध नहीं है। हालांकि रॉयल थाई वायु सेना ने कंबोडिया द्वारा एक F-16 को मार गिराए जाने के दावों को गलत बताया है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि कंबोडिया ने थाईलैंड के एक थाई एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है।
@Cedar-News नाम के एक यूट्यूब चैनल ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “कंबोडिया ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से थाई एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

  इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

पड़ताल  

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो से जुड़ी हुई तस्वीर द नेशन की एक रिपोर्ट में देखने को मिली। द नेशन एक अंग्रेजी भाषा का दैनिक ऑनलाइन समाचार पत्र है जिसकी स्थापना 1971 में हुई थी और यह बैंकॉक, थाईलैंड से प्रकाशित होता है। इस रिपोर्ट को मई 2025 में प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि 24 मई को प्राचुआप खीरी खान प्रांत के मुआंग जिले के एओ नोई उपजिले के बान नोंग कोक में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति पैराशूट से कूदकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई और हेलीकॉप्टर के गिरने से पहले एक व्यक्ति पैराशूट के सहारे हेलीकॉप्टर से कूदता हुआ देखा गया।

 


 

आगे हमें सर्च करने पर रॉयल थाई वायु सेना का एक फेसबुक पर पोस्ट मिला। 24 जुलाई 2025 को किए गए इस पोस्ट में बताया गया था कि कम्बोडियाई मीडिया का यह दावा कि थाई वायु सेना के एफ-16 को मार गिराया गया, "बिल्कुल भी सच नहीं है" 

 


 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो मई में थाईलैंड में हुए किसी विमान के क्रैश का है। इसे हालिया बताकर तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed