फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   old video of a former BJP MLA protesting on the road is being shared as a recent incident

Fact Check: बीजेपी के पूर्व विधायक का सड़क पर प्रदर्शन करने का पुराना हाल की घटना का बताकर किया जा रहा शेयर

Thu, 10 Apr 2025 06:41 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 10 Apr 2025 06:41 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है कि जिसमें बीजेपी के पूर्व विधायक सड़क पर प्रदर्शन करते नजर आ रहे है। इस घटना के हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
old video of a former BJP MLA protesting on the road is being shared as a recent incident
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक व्यक्ति अपनी कमीज को खोलकर चिल्लाता और जमीन पर लोटता हुआ नजर आ रहा है। व्यक्ति चिल्लाते हुए कह रहा है कि प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने उसको बहुत पीटा है। इस वीडियो के शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह रानीगंज प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश से BJP विधायक धीरज ओझा है। इसका आरोप है कि पुलिस ने इन्हें इतना पीटा है कि इनके कपड़े फट गए हैं। 

विज्ञापन
 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। वीडियो हाल-फिलहाल में हुई घटना का नहीं, बल्कि साल 2021 का है। यूपी पंचायत चुनाव 2021 के दौरान उस समय के बीजेपी विधायक धीरज ओझा ने डीएम पर कई आरोप लगाते थे और वो उनके आवास के सामने धरने पर बैठ गए थे।

विज्ञापन
 

क्या है दावा

 

जितेन्द्र वर्मा (@jeetusp) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “बीजेपी विधायक धीरज ओझा को पुलिस ने धोया। ये धरने पर लेटे हुए कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं रानीगंज प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश से BJP विधायक धीरज ओझा है बोल रहे पुलिस ने उलट पलट कर बलभर पीटा है विधायक जी के कपड़े भी फाड़ दिया गया।”

विज्ञापन
विज्ञापन
 

पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

पड़ताल 

 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए सबसे पहले रानीगंज के वर्तमान विधायक का पता लगाने की कोशिश की। सर्च करने पर हमें पता चला कि यहां से वर्तमान में सपा के राकेश कुमार वर्मा उर्फ डॉ. आर के वर्मा विधायक है। 
 

 

इसके बाद हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें एबीपी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो 2022 को पोस्ट मिला। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “प्रतापगढ़ के रानीगंज से बीजेपी विधायक अभय कुमार ओझा उर्फ धीरज ओझा का हाई वोल्टेज ड्रामा दिखाई दिया। अपने समर्थक का नाम वोटर लिस्ट में डलवाने के लिए डीएम आवास  पर उन्होंने धरना दिया। अधिकारियों के समझाने पर उन्होंने जमीन पर लेटकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी आकाश तोमर के समझाने पर और भड़क गए और सड़क पर कपड़े उतारकर लेट गए।”

 

 

 

 

इस खबर के बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें पता चला कि यह घटना 2021 की है। खबर में बताया गया था कि मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाकर रानीगंज विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा डीएम के कैंप कार्यालय में धरने पर बैठ गए थे। उनका कहना था कि एसपी ने उनकी पिटाई की, जिससे उनके कपड़े फट गए थे। 

 

 

 

पड़ताल का नतीजा 

  हमारी पड़ताल में यह साफ है वीडियो 2021 का है जिसे हाल ही का बताकर भ्रामक तरीके से शेयर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed