फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   old video from 2021 is being shared as Indian Army's retaliatory action against Pakistan

Fact Check: 2021 के वीडियो को भारतीय सेना की पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई बताकर किया जा रहा शेयर

Tue, 29 Apr 2025 07:07 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 29 Apr 2025 07:07 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें तीन सेना की वर्दी पहने युवक बम दागते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को भारतीय सेना की पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।

विज्ञापन
old video from 2021 is being shared as Indian Army's retaliatory action against Pakistan
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में में तीन जवान एक जगह पर बम दागते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध का माहौल है। भारतीय सेना ने दुश्मन सेना पर हमला करके कड़ा जवाब दिया है। इसमें चार पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की भी सूचना है। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। पड़ताल में हमें यह वीडियो 2021 में ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया मिला। इस वीडियो के पहलगाम में हुए हमले के बाद की कार्रवाई का दावा गलत है। जांच में पता चला कि वीडियो को भ्रामक जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
  आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने 25 हिंदू पर्यटकों और एक स्थानीय टट्टू सवार की हत्या कर दी थी। इस हमले को 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद से सबसे घातक आतंकी हमला बताया जा रहा है। इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच के संबंधों में खटास चल रही है। 
विज्ञापन

 
क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर हमला किया गया है। पाकिस्तान के कुछ सैनिकों के मारे जाने की भी खबर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  बाबा बनारस (@RealBababanaras) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “एलओसी पर कम से कम 3 जगहों पर सीमा पार से गोलाबारी और बमबारी हुई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पीओके की लीपा घाटी में कम से कम 4 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।” इस दावे का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। दावे का स्क्रीनशॉट भी नीचे देखा जा सकता है। 
 

  इसी तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो  जय वानखडे नाम के एक यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो देखने को मिला। वीडियो को 22 मई 2021 को प्रकाशित किया गया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “पाकिस्तानी सेना के संघर्ष विराम उल्लंघन का जवाब देते हुए भारतीय सेना स्थानीय रूप से निर्मित OFB 81mm मोर्टार का इस्तेमाल कर रही है। वीडियो के दूसरे हिस्से में आप 84mm कार्ल गुस्ताफ रिकॉइललेस (CGRL) के गोले के कवर भी देख सकते हैं।”

 

यहां से यह साबित हो गया कि वीडियो 2021 से सोशल मीडिया पर मौजूद है। आगे हमने यहां मिले कीवर्ड के माध्यम से इस खबर को खोजने की कोशिश की। आगे सर्च करने पर हमें एक यूट्यूब चैनल पर 2021 में अपलोड किया गया एक और वीडियो भी मिला। 00:38 सेकंड पर, वीडियो में वायरल सोशल मीडिया पोस्ट के समान दृश्य थे। हालांकि हमारी पड़ताल में इस वीडियो के सही स्थान और समय की पुष्टि पूरी तरह से नहीं हो पाई है। पड़ताल में सिर्फ इतना पता चला पाया कि वीडियो 2021 इंटरनेट पर मौजूद है। इसका पहलगाम हमले से कोई संबंध नहीं है। 

 

 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2021 से इंटरनेट पर मौजूद है। इसे पहलगाम से जोड़कर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed