फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   No train accident held near Bikaner Lalgarh railway station

Fact Check: बीकानेर में नहीं हुआ कोई रेल हादसा, वायरल तस्वीर मॉक ड्रिल की है, पड़ताल में जानें इसका पूरा सच

Sat, 16 Nov 2024 06:40 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 16 Nov 2024 06:40 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर ट्रेन हादसे की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दो ट्रेनें आपस में टकरा गई है। हमारी पड़ताल में ये पता चला कि यह तस्वीर रेल हादसे की नहीं बल्कि मॉक ड्रिल की है। 

विज्ञापन
No train accident held near Bikaner Lalgarh railway station
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रहा है वीडियो में ट्रेनों के डिब्बों को आपस में भिड़े हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में ट्रेन का एक डिब्बा दूसरी ट्रेन के ऊपर चढ़ा हुआ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा

इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह स्टेशन बीकानेर लालगढ़ रेलवे स्टेशन है। यहां दो ट्रेनें आपस में भिड़ गईं जिसके बाद बचाव कार्य किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कपिल शर्मा (पैरोडी) (@kapil_parod) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “बीकानेर लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास दो ट्रेन भिड़ी। बचाव कार्य जारी। इस देश के वो अभागे लोग वो जानते तक नहीं के वो जिन्दगी की आखिरी सफर में निकले हे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महावीर (@pintukirtijain1) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “बीकानेर लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास दो ट्रेन भिड़ी। बचाव कार्य जारी। इस देश के वो अभागे लोग वो जानते तक नहीं के वो जिन्दगी की आखिरी सफर में निकले हे। और हमारे रील मंत्री प्रधानमंत्री दो राज्यों के चुनावों में व्यस्त है। 
 

पड़ताल 

दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड के माध्यम से इस खबर को जानने की कोशिश की। यहां हमें इस तरह की कोई खबर नहीं मिली जहां से इस हादसे का बारे में कुछ पता चल सके। 
इसके बाद हमने भारतीय रेलवे के ऑफिशियल एक्स हैंडल को चेक किया। यहां हमें उत्तर पश्चिम रेलवे के एक्स अकाउंट पर ये तस्वीर मिली। तस्वीर को शेयर करके लिखा गया “बीकानेर मंडल पर रेलवे, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा अन्य एजेंसियों द्वारा, लालगढ़ स्टेशन यार्ड में किया गया आपदा प्रबंधन का संयुक्त अभ्यास।” 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि ये तस्वीर रेल हादसे की नहीं बल्कि मॉक ड्रिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed