Fact Check: मिसाइल लॉन्च विफल होने के पुराने वीडियो को हाल का होने का दावा, जानें पड़ताल में सच्चाई
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मिसाइल लॉन्च विफल होने को इस्राइल और लेबनान से जोड़कर दिखाया जा रहा है।
विस्तार
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो इस्राइल और लेबनान के बीच हुए हमले के दौरान का है। कहा जा रहा है कि इस्राइल पर लॉन्च की गई मिसाइल वापस अपने स्रोत पर लौटती है और लॉन्च पैड और 5 बर्बर इस्लामी आतंकवादियों को उड़ा दिया।
रेचल (@Evenps22) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “अविश्वसनीय, आगे बढ़ो और कहो कि इस्राइल का भगवान मौजूद नहीं है। मैं आपको दक्षिणी लेबनान में इस चमत्कार के बारे में बताता हूं! मिसाइल अपने स्रोत पर लौटती है और लॉन्च पैड और 5 बर्बर इस्लामी आतंकवादियों को उड़ा देती है।”
Unbelievable, go ahead and say that the God of Israel does not intervene and does not exist. I’ll let you savor this miracle in southern Lebanon!
The missile returns to its source and blows up the launch pad and 5 barbaric Islamist terrorists. pic.twitter.com/c4ouIJMdF1 — ꧁𝓡𝓪𝓬𝓱𝓮𝓵 ꧂ (@Evenps22) October 9, 2024
Nycphotog (@nycphotog) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “केवल एक मूर्ख ही कहेगा कि ईश्वर कुछ नहीं करता और अस्तित्व में नहीं है। मैं आपको दक्षिणी लेबनान में इस चमत्कार का स्वाद चखने दूंगा! मिसाइल अपने स्रोत पर वापस लौटती है और लॉन्च पैड और 5 बर्बर इस्लामी आतंकवादियों को उड़ा देती है।
Only a fool would say that God does not intervene and does not exist. I’ll let you savor this miracle in southern Lebanon!
— nycphotog (@nycphotog) October 9, 2024
The missile returns to its source and blows up the launch pad and 5 barbaric Islamist terrorists. pic.twitter.com/oTcqBSGYpF
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें 24 जून, 2022 को अपलोड ‘द सन’ के यूट्यूब चैनल पर एक ऐसा ही वीडियो मिला, जिसका शीर्षक था “रूसी मिसाइल विफल हुई और ‘रूसी सैनिकों पर बूमरैंग वापस आ गया’। यहां से ये साफ हो गया कि वीडियो इस्राइल या लेबनान का नहीं है साथ ही ये वीडियो पुराना भी है।
रक्षा समाचार और विश्लेषण वेबसाइट द वॉर जोन ने 24 जून 2022 को वायरल वीडियो के स्क्रिनशॉट को शेयर करके मिसाइल के विफल होने के कारण का विश्लेषण किया। खबर में लिखा गया “यूक्रेन से एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि रूसी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल को एक अज्ञात वायु रक्षा प्रणाली से लॉन्च किया गया जो बुरी तरह विफल हो गई, जिससे संभवतः इसके अपने लॉन्चर को भी नुकसान पहुंचा।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो पुराना है। जिसे गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।