फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Misleading video linking Dubai floods is going viral on social media

Fact Check: दुबई की भारी बारिश को जोड़कर वायरल हो रहा है भ्रामक वीडियो, ये है इसका पूरा सच

Wed, 17 Apr 2024 06:43 PM IST
मिथिलेश नौटियाल स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 17 Apr 2024 06:43 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो को दुबई की बारिश से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो भ्रामक निकला।

विज्ञापन
Misleading video linking Dubai floods is going viral on social media
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुबई में कृत्रिम बारिश करवाने की कोशिश में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह दुबई का है। हालांकि, हमारी पड़ताल में यह दावा बेबुनियाद निकला है। 

विज्ञापन

यह है दावा 
एक तरफ दुबई में भारी बारिश के बाद हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है, तो दूसरी तरफ इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर हो रहे हैं। अब एक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दुबई का है।



वीडियो में सड़क पर पानी का भयानक सैलाब नजर आ रहा है। दिख रहा है कि कई मकान इस बाढ़ की जद में आ गए हैं। हालांकि, जब हमने इस वीडियो की पड़ताल की तो यह दुबई का नहीं बल्कि किसी और जगह का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल 
वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले गूगल लैंस पर की-फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया तो कई रिजल्ट सामने आए। इनमें से ज्यादातर रिजल्ट में इस वीडियो को ओमान का बताया गया है। बता दें कि ओमान में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस बाढ़ में अब तक 17 लोगों की मौत की खबर है।



पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल पर (Oman Flood) की-वर्ड से सर्च किया तो कई न्यूज रिपोर्ट भी सामने आई। इनमें से कुछ न्यूज रिपोर्ट्स में उसी वीडियो का इस्तेमाल किया गया है और बताया गया है कि यह ओमान का है।

विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल से स्पष्ट है कि वायरल हो रहा बाढ़ का वीडियो दुबई का नहीं, बल्कि ओमान का है। इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स का दावा भ्रामक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed