फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Misleading claim being made that an incident of assault on a woman in Malaysia happened in India

Fact Check: मलेशिया में महिला के साथ मारपीट की घटना को भारत का बताकर किया जा रहा भ्रामक दावा, पढ़ें पड़ताल

Mon, 31 Mar 2025 05:23 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 31 Mar 2025 05:23 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक युवक महिला को पीटते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को भारत का बताकर शेयर किया जा रहा है। PTI ने अपनी पड़ताल में इस दावे को भ्रामक पाया है। 

विज्ञापन
Misleading claim being made that an incident of assault on a woman in Malaysia happened in India
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमें एक शख्स महिला को बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा, वीडियो को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे है कि भारत में इन दिनों मारने-पीटने का ट्रेड चल रहा है।

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। हमारी पड़ताल में पाया गया कि वायरल वीडियो 2022 का है, यानी तीन साल पुराना। साथ ही, यह घटना भारत की नहीं, बल्कि मलेशिया की है।

विज्ञापन

दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने 27 मार्च 2025 को वायरल रील को शेयर करते हुए  लिखा, “अब तो ऐसा लगता है भारत में ये मारने मराने का ट्रेंड चल रहा है ताकि ये क्रिमिनल न्यूज पेपर के हेड लाइन बन सकें वैसे सावधान इंडिया तो टीवी पर बैन हो गया है अब सावधान इंडिया का लाइव शो रियल में देखने को मिलता है हर रोज सबसे बड़ा रोल ये कैमरामैन का है, इसे तो अवॉर्ड मिलना चाहिए।” पोस्ट का लिंक,आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

  

वहीं, एक अन्य यूजर ने 27 मार्च 2025 को समान दावे के साथ वायरल वीडियो को शेयर किया है। पोस्ट का लिंक,आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क ने वीडियो के 'की-फ्रेम्स' को रिवर्स इमेज सर्च किया। जांच के दौरान हमें यही वायरल वीडियो एक एक्स पोस्ट पर मिला। 17 नवंबर 2022 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए Malay भाषा में लिखा, हम इसका हिंदी अनुवाद यहां नहीं लिख सकते, क्योकि यूजर ने काफी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। पोस्ट का आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

 

वायरल वीडियो को देखने के बाद हमारी पड़ताल में स्पष्ट हो गया कि वायरल वीडिया हाल फिलहाल का नहीं है।

पड़ताल की अगली कड़ी में हमने संबंधित कीवर्ड से गूगल ओपन सर्च किया, इस दौरान हमें मलेशिया की वेबसाइट पर एक खबर प्रकाशित मिली। यहां पर वायरल विजुअल मौजूद था। 19 नवंबर 2022 को  Malay भाषा में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, “सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद, मलेशिया के चेरास स्थित बाटू 9 के एक कोंडोमिनियम में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में 58 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

काजांग जिला पुलिस प्रमुख एसीपी मोहम्मद जैद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को आज सुबह 4:35 बजे सेटापाक इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि 45 वर्षीय पीड़िता को आरोपी ने हाथ और पैर से बुरी तरह मारा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा, आरोपी ने महिला के बाल खींचे और उसके सिर पर लात मारी। इस हिंसा से डरकर पीड़िता को घर छोड़कर भागना पड़ा।

घटना के समय घर में मौजूद लोगों ने इस अमानवीय कृत्य को देखा। गवाहों में आरोपी का निजी ड्राइवर, घरेलू सहायक और पीड़िता की 7 साल की बेटी शामिल थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है, और आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।” रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

'

पड़ताल के अंत में हमें एक अन्य वेबसाइट पर समान दावे के एक अन्य रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

 

हमारी पड़ताल में स्पष्ट हुआ है कि महिला के साथ मारपीट की यह घटना मलेशिया की है और इसका भारत से कोई संबंध नहीं है। साथ ही, वायरल वीडियो भी 2022 का है, जिसे भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

दावा

एक भारतीय पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से की पिटाई।

तथ्य

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल सोशल मीडिया पोस्ट भ्रामक निकला।

निष्कर्ष

हमारी पड़ताल में स्पष्ट हुआ है कि महिला के साथ मारपीट की यह घटना मलेशिया की है और इसका भारत से कोई संबंध नहीं है। साथ ही, वायरल वीडियो भी 2022 का है, जिसे भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed