Fact Check: सगे बेटे से निकाह कराने के आदेश पर नहीं हुई मौलाना की पिटाई, जानें दावे का सच
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो जिसमें एक महिला मौलाना को पीट रही है। दावा किया जा रहा है कि मौलाना ने महिला का निकाह उसके सगे बेटे से करवाने का आदेश दिया।
विस्तार
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है मुस्लिम महिला के पति ने 3 तलाक देकर छोड़ दिया तो मौलवी ने पंचायत में उस महिला का निकाह उसके सगे बेटे से करवा के हलाला करवाने का फतवा जारी कर दिया। इसके बाद महिला ने उस मौलवी को पीट दिया।
मनोज श्रीवास्तव (@ManojSr60583090) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “मौलानाओ और कतिपय गिरोगे महिला के शौहर ने 3 तलाकशुदा छुट्टियां छोड़ दीं। तो मौलानाओं ने महिला को सगे बेटे के साथ हल्ला बोल का फतवा जारी कर दिया। गुस्साई महिला ने अपने सगे बेटों के साथ निकाह-हल्ला की बात सुन कर भरी महफ़िल में मौलाना की पिटाई कर दी।
*मौलानाओ और कितना गिरोगे*
— Manoj Srivastava (@ManojSr60583090) November 11, 2024
*मुरादाबाद*
*महिला के शौहर ने 3 तलाक देकर छोड़ दिया*
*तो मौलानाओ ने*
*उस महिला को*
*सगे बेटे के साथ*
*हलाला करवाने का फतवा जारी कर दिया*
*गुस्साई महिला ने अपने सगे बेटे के साथ*
*निकाह-हलाला की बात सुन कर*
*भरी महफिल मे मौलाना की कुटाई कर दि* pic.twitter.com/ftOaKWFG2J
उमा शंकर राजपूत (@UmaShankar2054) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “मुस्लिम महिला" के शौहर ने 3 तलाक देकर छोड़ दिया तो मौलवी ने पंचायत मे उस महिला का "निकाह" उसके सगे बेटे से करवा के "हलाला" करवाने का फतवा जारी कर दिया अपने सगे बेटे से निकाह-हलाला कर के बेटे की बेगम बनने से इंकार करते हुए बहादुर महिला ने मौलवी को पीट दिया भरे पंचायत में”
😱😱
"मुस्लिम महिला" के शौहर ने 3 तलाक देकर छोड़ दिया तो मौलवी ने पंचायत मे उस महिला का "निकाह" उसके सगे बेटे से करवा के "हलाला" करवाने का फतवा जारी कर दिया
— 🚩🇮🇳उमा शंकर राजपूत 🗨️ 🇮🇳🚩10k (@UmaShankar2054) November 6, 2024
अपने सगे बेटे से निकाह-हलाला कर के बेटे की बेगम बनने से इंकार करते हुवे बहादुर महिला ने मौलवी को पीट दिया भरे पंचायत में 🫡 pic.twitter.com/EmFArqQoPJ
पड़ताल
इस वीडियो के बारे में ज्यादा जानने के लिए हमे अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें इस वीडियो से जुड़ी हुई खबर मिली। खबर में बताया गया था कि “मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर में एक मौलाना ने झाड़ फूंक कर भूत प्रेत भगाने के बहाने युवती को कमरे में बंद करके छेड़खानी कर दी। पीड़िता की मां ने घटना के बाद हंगामा खड़ा कर दिया। शिकायत कर मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की बात कहीं तो कस्बे में पंचायत बैठ गई। महिला ने भरी पंचायत में पंचों के सामने ही मौलाना की चप्पलों से पिटाई कर दी।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो में मौलाना को पीटने की वजह गलत बताई जा रही है।