फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Mathura bus fire shared as Kanpur 200 people killed in the fire

Fact Check: भ्रामक है कानपुर में बस हादसे में 200 लोगों की मौत का दावा, पड़ताल में पढ़ें सच्चाई

Tue, 28 Jan 2025 12:22 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 28 Jan 2025 12:22 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर बस में लगी आग का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को कानपुर का बताकर शेयर किया जा रहा है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि 200 लोगों की जलकर मौत हो गई। PTI ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Mathura bus fire shared as Kanpur 200 people killed in the fire
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बस में आग लगने से 200 लोगों की मौत हो गईं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है एक बस में आग लगी हुईं है और एक शख्स वीडियो में घटना को कानपुर का बताता हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। हमारी जांच में पता चला कि वायरल वीडियो यूपी के कानपुर का नहीं है और न ही इस हादसे में 200 लोगों की मौत हुईं थी। वायरल वीडियो यूपी के वृंदावन का है, जहां 14 जनवरी 2025 को एक बस में आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

क्या है दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर सर्वेश कुमार नाम के एक यूजर ने 21 जनवरी को एक वीडियो क्लिप शेयर की, जिस पर एक न्यूज चैनल का लोगो लगा हुआ था। वायरल क्लिप में एक शख्स कानपुर में एक बस में आग लगने का दावा कर रहा था, साथ ही कह रहा था कि इस हादसे में 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं, वहीं,वायरल क्लिप पर 200 लोगों के जिंदा जलने की बात भी लिखी हुई थी। पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य यूजर ने समान दावे के साथ वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल
वायरल दावे का सच जानने के लिए डेस्क ने वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया। जहां पीटीआई को फेसबुक पर 15 जनवरी 2025 का एक पोस्ट मिला, जिसमें वायरल वीडियो का विजुअल था।  यूजर ने वायरल वीडियो को मथुरा का बताते  हुए लिखा  था, "महाकुंभ जा रही तीर्थ यात्रियों की बस में लगी आग..सब कुछ जलकर राख, एक श्रद्धालु भी जिंदा जला.. कई श्रद्धालु बुरी तरह झुलसे.. मथुरा के पास हुआ हादसा..!" पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल के अगले क्रम में हमें दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर 14-1-2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली,  रिपोर्ट में वायरल वीडियो का विजुअल मौजूद था। दैनिक भास्कर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है, “मथुरा के वृंदावन में महाकुंभ से लौट रही यात्रियों से भरी बस में आग लग गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि, बाकि यात्रियों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। श्रद्धालु प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान कर लौटे थे। सवा घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।”  रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल के अगले क्रम में हमें आज तक की वेबसाइट पर 14 जनवरी 2025 को प्रकाशित एक और रिपोर्ट मिली, यहां भी वायरल वीडियो का विजुअल मौजूद था। आज तक ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मथुरा के वृंदावन में तेलंगाना से आई टूरिस्ट बस में सिगरेट के चलते आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, वहीं हादसे में एक वृद्ध यात्री की दर्दनाक मौत हो गई और यात्रियों का सामान नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मश्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

नीचे दोनों तस्वीरों में तुलना की गईं है, जिसमें साफ नजर आ रहा इन दोनों तस्वीरों में कोई अंतर नहीं है। 



पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में स्पष्ट है कि वायरल वीडियो यूपी के कानपुर का नहीं है और न ही इस हादसे में 200 लोगों की मौत हुईं थी। वायरल वीडियो यूपी के वृंदावन का है, जहां 14 जनवरी 2025 को एक बस में आग से एक शख्स की मौत हो गई थी।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed