फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   man sudden death while getting a massage in a salon is fake

Fact Check: सैलून में मालिश करवाते हुए व्यक्ति की मौत का दावा फर्जी, जानें पड़ताल में क्या पता चला

Thu, 21 Nov 2024 07:35 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 21 Nov 2024 07:35 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें सैलून में एक व्यक्ति की मौत का दावा किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो पूरी तरह से भ्रामक निकला। 

विज्ञापन
man sudden death while getting a massage in a salon is fake
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति नाई की दुकान पर आता है और मालिश करवाता है। नाई उसके सिर पर मालिश करता है और उसके बाद उसकी गर्दन में मोच आ जाती है। जिसके बाद उसकी मौत हो जाती है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि नाई की दुकान पर मालिश करवाते समय थोड़े सावधान रहें। नाई को कभी भी अपनी गर्दन को झटका देने की अनुमति न दें नहीं तो आपकी भी मौत हो सकती है। 
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ फैन (@maheshyagyasain) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “नाई की दुकान पर ऐसी रिस्की वाली मालिश न करवाएं....सैन लोगो को संदेश ऐसी मालिश नहीं करें नहीं तो लेने के देने पड़ जाएंगे आखिर जान है तो जहान किसी को जीते जी मुर्दा न बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केसर सिंह नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो को शेयर करके लिखा गया “क्या सच में ऐसा हो सकता है अगर होता है तो सावधान रहें सतर्क रहें”
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Keshar Singh (@un24india)




पड़ताल 

मालिश करवाते समय व्यक्ति की मौत हुई है या नहीं इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें ‘3RD EYE’ नाम से एक यूट्यूब चैनल मिला। इस चैनल पर ये वीडियो मौजूद था। इस वीडियो को 9 नवंबर 2024 को शेयर किया गया था। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था “ऐसा हो सकता है… देखिए सैलून में क्या हुआ जब नाई ने मसाज की’

आगे हमें इस चैनल का डिस्क्रिप्शन देखने को मिला। यहां लिखा गया था “अस्वीकरण: देखने के लिए धन्यवाद! कृपया ध्यान रखें कि इस चैनल पर अलग-अलग परिस्थितियों में जागरूक लोगों के स्क्रिप्टेड ड्रामा और पैरोडी दिखाए जाते हैं। यह चैनल सामाजिक जागरूकता वीडियो लाता है। ये वीडियो केवल मनोरंजन के उद्देश्य से है।

इस चैनल पर हमें कई स्क्रिप्टेड वीडियो देखने के मिले। इन सभी वीडियो को मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था। 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो में किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है बल्कि इसे मनोरंजन के उद्देश्य से शूट किया गया है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed