फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde's claim of eating mutton during Navratri is false

Fact Check: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नवरात्र में मटन खाने का दावा फर्जी, पढ़ें यह पड़ताल

Sat, 20 Apr 2024 06:21 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Sat, 20 Apr 2024 06:21 PM IST
सार

Fact Check: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। यूजर्स इस तस्वीर को साझा कर दावा कर रहे हैं कि शिव सेना (शिंदे गुट) नेता ने रामनवमी के दिन मटन खाया। हालांकि, पीटीआई फैक्ट चेक की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला।
 

विज्ञापन
Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde's claim of eating mutton during Navratri is false
Fact Check - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। तस्वीर में उन्हें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फूड ब्लॉगर कामिया जानी के साथ भोजन करते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स इस तस्वीर को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि शिव सेना (शिंदे गुट) नेता ने रामनवमी के दिन मटन खाया।

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला। दरअसल, एकनाथ शिंदे और कामिया जानी ने रामनवमी के दिन महाराष्ट्र के उमरेड गांव की स्थानीय महिलाओं द्वारा बनाए गए विशेष शाकाहारी सावजी भोजन का आनंद लिया था। सोशल मीडिया पर उनके भोजन करने के दौरान की तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन

क्या है दावा?
फेसबुक पेज ‘अमेठी के राहुल गांधी’ ने 18 अप्रैल को वायरल तस्वीर पोस्ट किया और लिखा, “रामनवमी के दिन शिंदे मटन गटक रहे हैं। हे सनातन धर्म के फेक रक्षकों भगवान राम का इतना बड़ा अपमान हो गया, तुम लोग की भावना सो रही है क्या? कल इसपर कितने चैनलों में डिबेट होगा?” पोस्ट का लिंकआर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर United With INC नाम के यूजर ने लिखा, “कल ही पीएम मोदी विपक्षी नेताओं के सावन में मांस खाने पर विलाप कर रहे थे। आज भाजपा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री शिंदे को राम नवमी के शुभ दिन पर नागपुर के सावजी मटन का स्वाद चखा। सारे हिंदू विरोधी बीजेपी में पाए जाते हैं। पाखंड की भी कोई सीमा होती है।” पोस्ट का लिंकआर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह तस्वीर समान दावे के साथ वायरल है, जिसे यहांयहां और यहां क्लिक कर देखें।

पड़ताल 
वायरल दावे का सच जानने के लिए डेस्क ने सबसे पहले कामिया जानी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला। पीटीआई फैक्ट चेक को उनके इंस्टाग्राम पेज ‘कर्ली टेल्स’ पर पूरा वीडियो मिला। वीडियो में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को भी टैग किया गया था।

18 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, “राम नवमी के शुभ अवसर पर मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे के साथ बहुत ही स्वादिष्ट शाकाहारी सावजी भोजन का आनंद लिया।” वीडियो का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

इसमें आगे लिखा था, “महाराष्ट्र के उमरेड गांव की स्थानीय महिलाओं ने हमारे लिए एक बहुत ही विशेष शाकाहारी सावजी भोजन तैयार किया था। यह बहुत स्वादिष्ट था।”

डेस्क ने पूरे वीडियो को ध्यान से देखा। इसमें एकनाथ शिंदे के सामने रखी थाली में रोटी, सलाद और कुछ सब्जियां दिख रही थी। कामिया जानी ने जब थाली में रखे व्यंजन के बारे में एकनाथ शिंदे से सवाल किया तब उन्होंने कहा, “ये तो बैंगन का भर्ता है, ये बैंगन की सब्जी है, यह पटोड़ी (वड़ी) है।” 

पड़ताल के दौरान पीटीआई फैक्ट चेक को कर्ली टेल्स के वेबसाइट पर भी इससे जुड़ी रिपोर्ट मिली। इसमें बताया गया कि रामनवमी के मौके पर कामिया जानी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ शाकाहारी सावजी व्यंजन का आनंद लिया। कामिया जानी को उमरेड में एकनाथ शिंदे के साथ जश्न मनाने का सुखद अवसर मिला। पूरा दिन शानदार रहा और गांव की स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार की गई शाकाहारी भोजन ने पूरा दिन शानदार बना दिया। पूरी रिपोर्ट यहां क्लिक कर पढ़ें।

पीटीआई फैक्ट चेक को कर्ली टेल्स के यूट्यूब चैनल पर भी यह वीडियो मिला। इसमें बताया गया कि जल्द ही वीडियो का पूरा एपिसोड चैनल पर अपलोड किया जाएगा। वीडियो यहां क्लिक कर देखें।

विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा
पीटीआई फैक्ट चेक ने अपनी पड़ताल से यह साफ किया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रामनवमी के दिन मांसाहारी भोजन नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के उमरेड गांव की स्थानीय महिलाओं द्वारा बनाए गए विशेष शाकाहारी भोजन का आनंद लिया था। सोशल मीडिया पर उनके भोजन करने के दौरान की तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

(This story was originally published by PTI Fact Check, as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed